हाथी के हमले से दंपत्ति घायल

3 Min Read
Advertisement

लोकेशन उदयपुर
रिपोर्टर क्रांति कुमार रावत

रामनगर ग्राम पंचायत अंतर्गत जोक डबरापारा की घटना

उदयपुर विकासखंड के रामनगर ग्राम पंचायत के जोक डबरापारा में रविवार देर रात हाथी के हमले से एक दंपति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार दिनांक 22/09/2025 की भोर लगभग 2 बजे ग्राम पुटा निवासी नईहर दास पिता जैत दास (60 वर्ष) और उनकी पत्नी सुरीत बाई पति नईहर दास (50 वर्ष) खेत की मूंगफली और धान की फसल की रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान एक लोनर (अकेला) हाथी वहां पहुंचा और मचान को धक्का दे दिया। अचानक हुए हमले से दोनों पति-पत्नी नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

सुरीत बाई के चार दांत टूट गए, जबड़े और रीढ़ की हड्डी में चोट आई।

नईहर दास को सिर में चोट लगी और दो टांके लगाने पड़े।

दस फीट ऊंचे मचान से गिरने के बाद पुरुष बुजुर्ग खेत की ओर भागा उसकी पत्नी वहीं गिरकर मचान के मलबे में बेहोश हो गई । बुजुर्ग को कुछ देर दौड़ाने के बाद वापस आकर मचान के मलबे से हाथी फुटबॉल खेलने लगा । गनीमत रही कि महिला हाथी के पैरों के नीचे आने से बाल बाल बची। हाथी के भाग जाने के बाद दोनों अपने घर आए, मौके पर जाकर घटना स्थल देखे लोगों से पता चला कि बुजुर्ग महिला के सिर और हाथी के पैरों के बीच महज कुछ इंच का ही फासला था।

सरगुजिहा कहावत फिर चरितार्थ हुई- राखे राम तो लेजे कोन
वन अमला की टीम निगरानी में लगी हुई थी घटना की सूचना मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंचा और अपने साधन से तत्काल घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। दोनों ही घायल फिलहाल खतरे से बाहर है।

वन विभाग ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले में मुआवजा प्रकरण तैयार किया जा रहा है। वन विभाग की टीम लगातार हाथी की गतिविधियों पर नजर रख रही है। सिर्फ एक हाथी है जो उत्पात मचाए हुए है। हाथी आज परोगिया जंगल में विचरण कर रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई दिनों से यह हाथी उदयपुर वन परिक्षेत्र में घूम रहा है, जिससे फसल और जानमाल दोनों को खतरा बना हुआ है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *