एक एक व्यक्ति में राष्ट्र भक्ति का अलख जगाएं- सत्य प्रकाश

By
Advertisement
Advertisement

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर संघ के विभागीय प्रचारक सत्य प्रकाश ने दिया संघ प्रचारकों को समाज में समरसता लाने का मंत्र

चक्रधरपुर। हर साल की भांति इस साल भी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ चक्रधरपुर शाखा की ओर से गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आज चक्रधरपुर पांच मोड़ स्थित बालाजी मंदिर प्रांगण में संघ का ध्वजारोहण किया गया, ततपश्चात गुरुपूजन सह समर्पण बौद्धिक प्रार्थना और ध्वज प्रणाम व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

 कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक जमेशदपुर के सत्य प्रकाश जी ने संघ के संस्थापक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार के राष्ट्रभक्ति और उनके राष्ट्रीय सामाजिक परंपरा पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा की डॉ हेडगेवार बचपन से क्रांतिकारी प्रवृति के थे। उन्हें अंग्रेजी शासन से नफरत थी। उन्होंने देश में बड़ी चुनौती के साथ राष्ट्रभक्ति की नींव रखी। उन्होंने राष्ट्र भक्ति को सर्वोपरि माना और राष्ट्र के हित के लिए अपना जीवन समर्पण कर दिया। उन्होंने संघ प्रचारकों से कहा की एक एक व्यक्ति को लेकर समाज में सुधार का काम करना है। एक व्यक्ति सुधरेगा तो समाज सुधरेगा और समाज में सुधार होने से राष्ट्र का सुधार होगा।

उन्होंने राष्ट्र भक्ति के पांच गुण चरित्र शील, ध्वयनिश, वीर व्रत, अनुशासन और व्यवहार को लेकर चलने से ही समाज का सुधार होने की बात कही। उन्होंने कहा की ईश्वरीय कार्य करना हमारा भी दायित्व है। उन्होंने सभी समाज के लोगों को सबके साथ समान व्यवहार रखने का आह्वान किया। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में ज्यादा से ज्यादा को जोड़ने तथा संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। गौरतलब है राष्ट्र स्वयं सेवक संघ हर साल गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अपनी साल भर की कमाई का कुछ अंश संगठन को सौंपता हैं जिससे संगठन का काम काज चलाता है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पश्चिमी सिंहभूम जिला सह संचालक मनोज भगरिया, नगर संचालक इंद्रालाल विश्वकर्मा, तुसार कांत, डा रणवीर वर्मा, अशोक सारंगी, आशुतोष वर्मन, गोनू जायसवाल, गणेश चुग , कैलाशजी, सुब्रत, राकेश श्रीवास्तव, अभय कुमार, डा कृष्ण राव शिंदे, संदीप महतो, राजेश गुप्ता, अशोक दास, इंद्रजीत सामड, उमाशंकर गिरि, शशिभूषण समाड, मालती गिलवा, सूरज रघुवंशी, विजय मेलगांडी, मदन विश्वकर्मा, प्रहलाद पाड़िया सहित बड़ी संख्या में स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *