चार वर्षों से लापता नाबालिक लड़की ईशा का अब तक नहीं चला सुराग 

By
Advertisement

परिजनों को अब तक है उम्मीद,इन्तजार मे रो रो कर बुरा हाल l

प्रतापपुर / विकासखंड अन्तर्गत आने वाली खड़गवा, पम्पापुर (पंछीडाड ) ग्राम पंचायत की एक नाबालिक लड़की ईशा 15 वर्ष, पिता दूना सिंह जाती गोड़ करीब 4 वर्षों से लापता है, खड़गवा पुलिस थाना सहित विकासखंड और सूरजपुर जिले मे सम्बंधित आला अधिकारियो के पास शिकायत दर्ज कराने के बाद भी लड़की का अब तक ना तो कोई सुराग मिला और नहीं कोई अन्य जानकारी वही अब पुलिस विभाग के द्वारा भी इस मामले मे कोई विशेष ध्यान दिया जा रहा है l वही परिजनों द्वारा पुलिस विभाग की उदासीनता से काफ़ी नाखुश नजर आ रहें है l

वही परिजनों द्वारा आज भी अपनी नाबालिक लड़की इसा का पतासाजी अपने स्तर पर लगातार किया जा रहा है l और उन्हें उम्मीद है की आज नहीं तो कल उनकी जिगर का टुकड़ा कहीं से मिल ही जाएगी, परिजनों ने अब मिडिया के साथियो से मदद की गुहार लगाई है l

आपको बता दें की प्रतापपुर ब्लाक सहित पूरा सरगुजा संभाग मानव तस्करी और अपहरण के घटनाओं से जूझता रहा है कई मामलों मे बरामदगी हो चुकी है और कई मामले आज भी अंधकार के गहराइयों मे गुम है l
जरुरत है हाई प्रोफ़ाइल जाँच सिस्टम और टीम की जो तवरित और सटीक सिस्टम के माध्यम से इस तरह की घटनाओं को तत्काल निराकरण कर सके, नहीं तो मानव तस्करी और अपहरण जैसे घटनाओं को अन्जाम देने वाले अपराधियों के हौसले और भी बुलंद होते रहेंगे l

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *