रायगढ़ : सहायक संचालक मछली पालन विभाग के कार्यालय में रविवार शाम आग लग गई। धुआं उठते ही स्थानीय लोग और पुलिस अधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
काफी नुकसान
आग लगने से सरकारी फाइलें, दस्तावेज़ और लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पुराने एसी, कूलर और अन्य कार्यालयी सामान भी आग की भेंट चढ़ गए। दमकल टीम ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
शॉर्ट सर्किट की आशंका
प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। कार्यालय रविवार को बंद था। तकनीकी जांच के बाद ही आग लगने का स्पष्ट कारण पता चलेगा। विभाग के अधिकारी फिलहाल नुकसान का आकलन कर रहे हैं।
पिछले दिन रायपुर में भी लगी थी आग
यह घटना रायगढ़ में आग लगने की खबर से एक दिन पहले छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भनपुरी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित टार प्रोडक्ट्स फैक्ट्री में भीषण आग लगने की खबर सामने आई थी। पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया था। फैक्ट्री में टार और ऑयल-केमिकल होने के कारण आग तेजी से फैली थी।
रायगढ़ में मछली पालन विभाग कार्यालय में आग, लाखों का नुकसान
Advertisement
आज का ई-पेपर 📄
Leave a Comment


