विधानसभा स्तरीय छऊ नृत्य प्रतियोगिता में कोटुवां छऊ नृत्य मंडली रही धूम मचाकर बनी विजेता

By
Advertisement

विजेताओं को विधायक सुखराम उरांव व नवमी उरांव ने किया पुरस्कृत

चक्रधरपुर। चक्रधरपुर के बनमालीपुर गांव में लट्टू उरांव कल्याण समिति के सौजन्य से दुर्गा पूजा के अवसर पर दो दिवसीय जनजातीय महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। विजयदशमी के अवसर पर विधानसभा स्तरीय छऊ नृत्य में बंदगांव एवं चक्रधरपुर प्रखंड के कुल 9 टीमों ने हिस्सा लिया। जहां कोटुवा छऊ नत्य मंडली को प्रथम, सिलफोड़ी छऊ नृत्य मंडली द्वितीय तथा जामिद छऊ नृत्य मंडली तृतीय विजेता बना। इस दौरान विजेता टीम को 51 हजार, द्वितीय विजेता को 31 हजार तथा तृतीय विजेता को 21 हजार रुपये नकद इनाम विधायक सुखराम उरांव व नवमी उरांव ने नृत्य मंडली के कलाकारों को सौंपा। इसके अलावा अन्य छऊ नृत्य मंडली को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। मौके पर विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि छऊ नृत्य इस क्षेत्र में सबसे प्रचलित हैं। सभी पर्व त्योहार में छऊ नृत्य का आयोजन होता हैं।

छऊ नृत्य के माध्यम से लोग एक दूसरे से मिलते जुलते हैं। वहीं जनजातीय महोत्सव के दौरान 11 जुलाई को लोकनृत्य, ग्रपु डांस, तथा स्लो डांस का आयोजन हुआ। जहां विजेता, उपविजेता तथा तृतीय विजेताओं को इनाम देकर पुस्कृत किया गया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष राहुल आदित्य, दीपक कुमार प्रधान, दिशोम गुरु आशीर्वाद योजना के अध्यक्ष सन्नी उरांव, विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम, प्रदीप महतो समेत बड़ी संख्या में समिति के सदस्य उपस्थित थे। वहीं कार्यक्रम को देखने के लिए आसपास ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचकर छऊ नृत्य का आनंद उठाया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *