छत्तीसगढ़

बीजेपी सरकार में गोवंश सड़को पर बे मौत मरने मजबूर __वीरेंद्र सिंह बघेल

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह बघेल ने कहा़ की बीजेपी सरकार में गोवंश सड़को पर बे मौत मरने मजबूर हो रहे ,
छत्तीसगढ़ में गौ संरक्षण के लिए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के द्वारा बनाई गई महत्वपूर्ण गोठान योजना को बीजेपी की सरकार बनने के बाद दुर्भावना पूर्वक बंद कर दिया गया।

गौ अभ्यारण का कुछ अता पता नही। गोवंसी पशु सड़कों पर भटकने को मजबूर है ,प्रदेश के किशान खुली चराई से परेशान है ,कांग्रेस सरकार में रोका छेका कार्यक्रम चला कर गाय को सुरक्षित किया जाता था। आज इस तरह का कोई कार्यक्रम नहीं चलता। राहगीर सफर के दौरान रोड़ में गोवंश के कारण दुर्घटना हो रही , गाय के नाम पर बीजेपी हमेशा राजनीति करती आई है लेकिन गाय के लिए कोई योजना नहीं बना रही है

वर्तमान समय मे गोवंश सबसे बुरी दशा से होकर गुजर रहा है। भूख के कारण कही भी गाये पालीथिन खाती देखी जा सकती है या कि सी चौराहे, रास्ते पर सड़क दुर्घटना में मौत का शिकार हो रही है। गाये झुंड के रुप में नगर के सभी चौराहे व मुख्य मार्गो पर देखी जा सकती है। वहीं गांवो से भगाया हुआ गोवंश आज हाइवे को अपना ठिकाना बनाये हुए है।फसलों को अलग नुकसान पहुंचा रहे है ,पर विष्णु देव की सरकार केवल हिन्तुव की राजनीति करती है और हिंदुत्व के लिए कुछ करने को तैयार नहीं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button