छत्तीसगढ़

भाजपा ने प्रमाणिकता के साथ किया कामऔर जन विश्वास अर्जित किया: जोगेश लाम्बा

संकल्प से सिद्धि अभियान के लिए जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के विकसित भारत के अमृतकाल और सेवा-सुशासन-गरीब कल्याण के गौरवपूर्ण 11 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जाने वाले ‘संकल्प से सिद्धि‘ अभियान के लिए भारतीय जनता पार्टी जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही की जिला स्तर पर कार्यशाला आयोजित की गई। 9 जून से 21 जून तक चलने वाला यह अभियान विकसित भारत का अमृतकाल एवं सेवा-सुशासन-गरीब कल्याण के 11 साल पर आधारित कार्यशाला है।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए कोरबा नगर निगम के पूर्व महापौर जोगेश लाम्बा ने कहा कि ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान समेत अन्य सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने में कार्यकर्ता प्राण-प्रण से जुट जाएं। आज पार्टी का जो विशाल स्वरूप हम देख रहे हैं उसमें पार्टी के इन सभी कार्यक्रमों की महती भूमिका है। कार्यक्रम को लेकर समाज के बीच जाने से जनता तक हमारा चिंतन विचार पहुंचता है।

जोगेश लाम्बा कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की भाजपा सरकार ने प्रमाणिकता के साथ काम करके जन विश्वास अर्जित किया है। राष्ट्र को आगे बढ़ाने और राष्ट्रवाद की भावना को प्रखरता प्रदान करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में हुआ। संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का कार्य श्री मोदी के कार्यकाल में हुआ। यह सब इन कार्यक्रमों के जरिए जनता को हम बताएं।

केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के कार्य योजनाओं और उपलब्धियों की चर्चा करते कहा की यह 11 साल की विकास यात्रा के साथ-साथ डेढ़ साल की प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का विवरण जनता तक पहुंचाएं।

मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष, मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची कहा की देश की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की भाजपा सरकार ने पिछले 11 सालों में गाँव, गरीब, किसान, आम आदमी के विकास हेतु अनेक योजनाओं को प्रारंभ किया जिससे लोगो का जीवन स्तर ऊँचा उठा है।छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार लगातार जन हितैषी कार्य कर रही है।हमें सभी उपलब्धियों को आम जनता तक लेकर जाना है।

कार्यशाला का शुभारंभ भारत माता, डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र में माल्यार्पण और दीप प्रज्जवल से हुआ। जिला भाजपा अध्यक्ष लालजी यादव, अभियान के जिला संयोजक कुबेर सिंह सर्राटी ने भी कार्यशाला में अपने विचार व्यक्त किये।संचालन जिला महामंत्री राकेश चतुर्वेदी एवम् आभार प्रदर्शन सह प्रभारी किशनसिंग ठाकुर ने किया।

इस कार्यशाला में प्रमुख रूप से पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष कन्हैया सिंह राठौर,बृजलाल सिंह राठौर,नगरपालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे,नीरज जैन,बालकृष्ण अग्रवाल,मथुरा सोनी,तापस शर्मा,राकेश दीक्षित,दयाचंद पोर्ते,कुलदीप सिंह धीरज,राजकुमार रोहणी,राजकुमार पुरी,रमेश तिवारी,अजय तिवारी,कमलेश यादव,अजय रजक,हेमचंद मरावी,डा. लुशनसिंह राठौर,भूधर् सोनी,सिद्धार्थ दुबे, केशव पांडे, सुनील शुक्ला, प्रखर नामदेव, निर्माण जायसवाल, हेमराज राठौर, संजय पाल, दुर्गेश यादव, विष्णुप्रसाद चौरसिया, राजेश तिवारी, घनश्याम राठौर, वेदराम कोल, मुन्नी कोल, शिव गुप्ता,

पारसमणि सिंह, आदित्य गुप्ता, रानु नामदेव, रमा राठौर, दुर्गी कोल, सत्यवती गंधर्व, नीतू श्रीवास, राजेशनंदनी आर्मो, गंगोत्री राठौर, लिमेश्वर् कुशवाहा, दिलेश्वर् राजपूत, अमन दुबे प्रदीप पांडे, रोहित कुमार, धीरज राठौर, अशोक पेंद्रो, अजय राय, अरुण तिवारी, आदित्य गुप्ता, पवन पैकरा, मंगलेश चक्रधारी,पंकज श्रीवास्तव, कृष्णा अमलेश, युवराज केवट ,राकेश साहू,हुकुम यादव,मानसिंह राठौर,शिव शेवरे ,अखिलेश पांडे सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी,जन प्रतिनिधि एवम् कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button