
चितापाली से मुन्ना महन्त की रिपोर्ट
छाल :- रायगढ़ जिला के भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अरुणधर दिवान आज कार्यकर्ताओं से मिलने छाल मंडल के ग्राम बोजिया नवापारा पहुंचे। जहां पर जिलाध्यक्ष अरूणधर दिवान जी के आने पर क्षेत्रवासियों के भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं के द्वारा बाजे गाजे,एवम कटाईपाली( सी)के ग्रामीणों द्वारा कर्मा नित्य आतिशबाजी के साथ फुल मालाओं से लादकर कर भव्य स्वागत किया। साथ ही विशाल बाइक रैली से स्वागत करते हुए छाल मां डोकरी दाई मंदिर में पूजा अर्चन के बाद छाल धान खरीदी केंद्र भ्रमण किया गया। और वहीं रैली नवापारा SECL गेट से लाला माता मंदिर प्रंगन मे स्वागत अभिनंदन से होते हुए भाजपा पार्टी कार्यालय पहुंचे।
जहां भाजपा छाल मंडल के अध्यक्ष डोल नारायण पटेल लालू ठाकुर सेवक पटेल संजय गुप्त गोपाल जायसवाल निलम्बर राठिया रजनी संजय राठिया सेवती चंद्रा रोहाणी रामकुमार चंद्रा नवल राठिया रघुवीर महंत चरणसिंह राठिया नारायण दास,( चितापाली)से उमाशंकर जगडे कहैन्या डनसेना नारायण दास उदय डनसेना देवसिंग पटेल हितेश डनसेना धन्नीराम बसंत दास नरेश राठिया खगेश्वर यादव अरमान डनसेना विक्रम राठिया एवं समस्त भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं द्वारा गांव एवं पार्टी संगठन को लेकर अवगत कराया। और वहीं आगे त्रिस्तरीय चुनाव को लेकर पार्टी संगठन मजबुती रखने की समीक्षा बैठक किया गया।
आपको बता दें , अरुणधर दिवान 1993 में एवीबीपी से राजनीति की शुरुआत की जिसके बाद घरघोड़ा ब्लॉक के अध्यक्ष बने जिसके बाद लगातार दीवान जी ने भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय रहकर संगठन को मजबूत करने का काम किया
जिसका आज उन्हें रायगढ़ जिला अध्यक्ष के रूप में हाईकमान ने जिम्मेदारी सौंपा है।
वहीं छाल आगमन पर दिवान जी ने छाल मंडल के भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं,क्षेत्रवासियों को धन्यवाद करते हुए कहा,छाल क्षेत्र में जिलाध्यक्ष बनने के बाद मेरा पहला आगमन हुआ है?
और भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं का संगठन बहुत ही सराहनीय है, और हमारी पहली प्राथमिकता गांव गांव में संगठन को लेकर और मजबूत करना है, आगामी समय में नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव भी होने जा रहा है। जिसमें भाजपा पार्टी के हर जनप्रतिनिधि को लाना है।और इसी तरह हमारी हर सदस्य कार्यकर्ता को सशक्त बनाना है। और वहीं क्षेत्र के भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल व्याप्त रहा। इस अवसर पर नेताओं सहित धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के समस्त नेताओं कार्यकर्ताओं छाल क्षेत्रवासियों की भारी संख्या में उपस्थिति रही।