नगर पंचायत मरवाही: निर्दलीय प्रत्याशी वाशुकांत जायसवाल ने विनय चौबे को दिया समर्थन, नामांकन लिया वापस

By
Advertisement

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: नगर पंचायत मरवाही में नामांकन वापसी की अंतिम तिथि पर वार्ड क्रमांक 10 से निर्दलीय प्रत्याशी वाशुकांत जायसवाल ने अपना नामांकन वापस ले लिया। उन्होंने कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी विनय चौबे की विचारधारा और कार्यशैली से प्रभावित होकर यह निर्णय लिया। साथ ही, उन्होंने चौबे को अपना समर्थन देने की घोषणा भी की।

नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशियों की स्थिति अब स्पष्ट होती जा रही है, जहां कई निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपने कदम पीछे खींच लिए हैं। वहीं, कांग्रेस और अन्य दलों के प्रत्याशियों को समर्थन मिलने से मुकाबला रोचक हो गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *