खरसिया में दिनदहाड़े पेट्रोल पंप से 2.10 लाख रुपये की चोरी

खरसिया। जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि रविंद्र गवेल के पेट्रोल पंप से कल दोपहर करीब 3 बजे लगभग 2 लाख 10 हजार रुपये की नगदी चोरी की वारदात सामने आई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है।
स्कूटी सवार युवक ने मैनेजर को बहकाया
जानकारी के अनुसार, एक स्कूटी सवार अज्ञात युवक पेट्रोल पंप पर पहुंचा और वाहन खराब होने का बहाना बनाकर केबिन मैनेजर से बातचीत करने लगा। युवक ने मैनेजर को बाइक पर बैठाकर हाइवे की ओर ले गया और कुछ दूरी पर उतार दिया।
मौका पाकर नगदी चोरी कर फरार
मैनेजर के केबिन से दूर होते ही युवक ने केबिन में रखी नगदी लेकर फरार हो गया। चोरी की पूरी वारदात CCTV कैमरों में कैद हो चुकी है।
पुलिस जांच में जुटी, लापरवाही पर उठ रहे सवाल
घटना की रिपोर्ट जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि रविंद्र गवेल द्वारा थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई है। इस बीच, केबिन खाली छोड़ने की लापरवाही को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।








