छत्तीसगढ़

प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी की लगातार मेहनत रंग लाई: सूरजपुर रिंग रोड को मिली 16.38 करोड़ की बड़ी सौगात

Advertisement

सूरजपुर । क्षेत्र के विकास को नई गति देने वाली एक और बड़ी उपलब्धि में एक और कड़ी बतौर प्रेमनगर के जनहितैषी और ऊर्जावान विधायक  भूलन सिंह मरावी के निरंतर प्रयासों और प्रभावी पहल से सूरजपुर रिंग रोड के सुदृढ़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य को राज्य शासन से 16 करोड़ 38 लाख 54 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है। वर्ष 2025-26 के बजट में शामिल इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की कुल लंबाई 16.85 किलोमीटर है।

लोक निर्माण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन ने वित्त विभाग की सहमति के बाद इस कार्य को औपचारिक मंजूरी प्रदान की है। विधायक श्री मरावी लंबे समय से इस रिंग रोड की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण की मांग को शासन के समक्ष प्रमुखता से उठाते आ रहे थे, ताकि सूरजपुर शहर की यातायात व्यवस्था सुरक्षित, सुचारू और टिकाऊ बने।

जन-सेवा में समर्पित व्यक्तित्व के रूप में पहचाने जाने वाले विधायक भूलन सिंह मरावी की कार्यशैली हमेशा से ही जन-केंद्रित और सक्रिय रही है। वे लगातार क्षेत्र के अंतिम छोर तक विकास पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहते हैं—चाहे वह ग्रामीण आवास योजनाओं का सर्वे हो, सांस्कृतिक आयोजनों का संयोजन हो या फिर अधोसंरचना के बड़े प्रोजेक्ट्स की सक्रिय पहल ।

उनकी इसी सतत सक्रियता और जनहितैषी दृष्टिकोण का नतीजा है कि सूरजपुर अब रिंग रोड के सुदृढ़ होने से भारी वाहनों के दबाव से मुक्त होगा, शहर के अंदर यातायात सुगम बनेगा और आसपास के ग्रामीण इलाकों को तेज़ आवागमन का लाभ मिलेगा। इससे न केवल नगरीय विस्तार को बल मिलेगा, बल्कि व्यापार, उद्योग और आर्थिक गतिविधियां भी नई रफ्तार पकड़ेंगी।

स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों ने इस स्वीकृति को सूरजपुर जिले के लिए मील का पत्थर बताते हुए विधायक श्री भूलन सिंह मरावी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। वहीं दूसरी तरफ
विधायक श्री मरावी ने कहा, यह स्वीकृति क्षेत्रवासियों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। हम विकास की नई दिशा में लगातार आगे बढ़ रहे हैं और अंतिम व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button