छत्तीसगढ़रायगढ़

छाल पुलिस की 24 घंटे के भीतर कार्रवाई: महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, वायरल धमकी देकर किया जा रहा था शारीरिक शोषण

Advertisement

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में त्वरित गिरफ्तारी

रायगढ़, 4 फरवरी। छाल थाना क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म की शिकायत पर पुलिस ने तत्परता और पेशेवर रवैया अपनाते हुए आरोपी युवक को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। पीड़िता ने 2 फरवरी को थाना छाल में आवेदन देकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला ने बताया कि जनवरी 2025 से स्वास्थ्य कारणों से वह मायके में रह रही थी और अप्रैल माह में कच्चे मकान की मरम्मत के लिए आरोपी चन्द्रभान यादव के माध्यम से मिट्टी गिरवाई थी, तभी से आरोपी का घर आना-जाना शुरू हो गया।

पीड़िता को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर किया गया दुष्कर्म

पीड़िता के अनुसार, 6 अप्रैल रविवार को आरोपी उसके घर आया और बातचीत में उलझाकर कोल्ड ड्रिंक पिलाई। इसे पीने के बाद पीड़िता को नींद आ गई। घर में अकेला पाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर धमकी देने लगा। इसके बाद आरोपी लगातार वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता का शारीरिक शोषण करता रहा।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा और कराया मेडिकल जांच

महिला के आवेदन पर थाना प्रभारी छाल निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी ने तुरंत अपराध क्रमांक 11/2026, धारा 64(2)(एम) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। महिला उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर एवं महिला थाना टीम ने पीड़िता के कथन दर्ज कर मेडिकल जांच कराई। इसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी चन्द्रभान यादव, पिता दुर्ग विजय यादव, ग्राम शाहपुर पोस्ट अजीजाबाद, थाना जहानागंज, जिला आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) को ISC साइडिंग नदी किनारे हाटी पेट्रोल पंप के पास गिरफ्तार किया। आरोपी की मेडिकल जांच एवं गिरफ्तारी की औपचारिकताएं पूरी कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

रेड कार्रवाई में पुलिस बल की निर्णायक और सक्रिय भूमिका

इस पूरे मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में त्वरित कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी छाल निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के हमराह प्रधान आरक्षक शंभू पाण्डेय, शंकर क्षत्रिय और आरक्षक भगवती लक्ष्मे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

एसएसपी का सख्त संदेश: महिलाओं और नाबालिगों के खिलाफ अपराधों में जीरो टॉलरेंस

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया कि “महिलाओं एवं नाबालिगों के विरुद्ध अपराधों में पुलिस जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए आरोपी की गिरफ्तारी से लेकर न्यायालय में सशक्त पैरवी कर सजा दिलाने तक पूरी गंभीरता से कार्य करेगी।”

 


 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button