छत्तीसगढ़

कांग्रेस का कलेक्टर कार्यालय घेराव, 2267 कार्यकर्ता गिरफ्तार जीपीएम जिला अध्यक्ष गजमाती भानु के नेतृत्व में कांग्रेस का ऐतिहासिक प्रदर्शन

Advertisement

पेंड्रा । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज गौरेला–पेंड्रा–मरवाही (जीपीएम) जिले में कांग्रेस पार्टी ने मनरेगा में काम की गारंटी, मजदूरी एवं धान  खरीदी की सीमा बढ़ाने सहित स्थानीय जनसमस्याओं को लेकर कलेक्टर कार्यालय का विशाल घेराव किया। यह प्रदर्शन जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गजमाती भानु के नेतृत्व में शांतिपूर्ण एवं अनुशासित ढंग से सम्पन्न हुआ। प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस दौरान 2267 कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं की गिरफ्तारी की गई।

सुबह से ही जिले के ब्लॉकों—गौरेला, पेंड्रा एवं मरवाही—से कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई तथा सेवादल के सदस्य बड़ी संख्या में पेंड्रा पहुँचे। हाथों में तख्तियां, बैनर और नारे लिखे पोस्टर लेकर कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कलेक्टर कार्यालय के आसपास पूरा क्षेत्र कांग्रेस के नारों से गूंज उठा।प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष गजमाती भानु ने कहा कि भाजपा सरकार के शासनकाल में ग्रामीणों की आजीविका पर सीधा हमला हुआ है।

मनरेगा के तहत न तो पर्याप्त काम मिल रहा है और न ही समय पर मजदूरी का भुगतान हो रहा है। वहीं धान खरीदी की सीमा कम होने से किसान आर्थिक संकट में हैं। उन्होंने मांग की कि मनरेगा में 200 दिन काम की गारंटी दी जाए, मजदूरी दर बढ़ाई जाए, लंबित भुगतान तत्काल किया जाए तथा धान खरीदी की सीमा बढ़ाकर किसानों को राहत दी जाए।

मनरेगा के संभागीय समन्वयक विजय केशरवानी ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं की स्थिति चिंताजनक है, लेकिन प्रशासन इन समस्याओं पर गंभीरता नहीं दिखा रहा। कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज को दबने नहीं देगी और जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा।

जिले के मनरेगा बचाओ संग्राम प्रभारी शैलेश पांडे ने कहा की अगर ये कानून नहीं बदला गया तो ये आंदोलन जन आंदोलन का रूप लेगा  इसके साथ कार्यक्रम की पूर्व विधायक डॉ के के ध्रुव आदिवासी कांग्रेस की राष्ट्रीय समन्वयक अर्चना पोर्ट आदिवासी नेता गुलाब राज ब्लॉक अध्यक्ष बलबीर सिंह ब्लाक अध्यक्ष दया वाकरे नारायण शर्मा ममता पावले मुद्रिका सराटी लालचंद सोनवानी ओमप्रकाश बंका मनीष दुबे  वीरेंद्र बघेल वैभव तिवारी  पवन केशरी रियांश सोनी ने भी संबोधित किया  घेराव के दौरान कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसमें मनरेगा, धान खरीदी, बेरोजगारी, महंगाई और स्थानीय विकास से जुड़ी प्रमुख मांगों को शामिल किया गया।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए बैरिकेडिंग की गई और बाद में शांतिपूर्ण ढंग से 2267 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर अस्थायी निरोध केंद्रों में रखा गया, जिन्हें शाम को रिहा कर दिया गया। इस बड़े आंदोलन में कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं से शांति और अनुशासन बनाए रखने की अपील की, जिसका पालन किया गया। महिला कांग्रेस और युवक कांग्रेस की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।

वक्ताओं ने कहा कि यह घेराव भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ जनआक्रोश का प्रतीक कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष गजमाती भानु ने चेतावनी दी कि यदि सरकार और प्रशासन ने कांग्रेस की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो जिलेभर में चरणबद्ध आंदोलन और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के हक की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेगी।

कुल मिलाकर, पेंड्रा में हुआ यह कलेक्टर कार्यालय घेराव जीपीएम जिले में कांग्रेस का अब तक का सबसे बड़ा और प्रभावशाली जनआंदोलन माना जा रहा है, जिसने प्रशासन और सरकार का ध्यान जनसमस्याओं की ओर खींचा है।

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिध पंकज तिवारी संचालन पुष्पराज सिंह अमोल पाठक अवधेश गुर्जर मालती वकरे सविता राठौर रेखा रंजन सुनीता तिमोथी चंद्रभान सिंह हरीश राय बाला कश्यप मुद्रिका सारती रामरतन पेंद्रों अफ़सर ख़ान राहुल भैना नारायण आर्मो  श्रीकांत मिश्रा श्रीनु राव बाबा साठे तेज राजपूत गणेश मार्को चंद्रभान सिंह रवि राय सनी श्रीवास अनुज ताम्रकार अनस ख़ान मदन सोनी संतोष ठाकुर हेमनाथ सर्राटी संतोष वर्मा लक्ष्मण राठौर कमल राठौर सोनू अग्रवाल मनोज श्रीवास संतोष ठाकुर शिवांश दुबे  राहुल तिवारी अजय फुलस्त कौशल राठौर यश शर्मा एवन पाल नीलेश गुर्जर लालबहादुर पोर्ते  सुंदर सिंग दादूराम आयुष सोनी असलम ख़ान विक्रांत रोहणी राजेश गुप्ता रमेश कोल शहीद राईन गब्बर रजक  सहित ब्लाक सरपंच संघ जिला सरपंच संघ सहित हजारों की संख्या में कांग्रेसजान महिला कांग्रेस किसान कांग्रेस युवा कांग्रेस एनएसयूआई के कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button