रायगढ़

रायगढ़: जूटमिल पुलिस की बड़ी सट्टा कार्रवाई — महिला आरोपी गिरफ्तार, 37,500 रुपये और मोबाइल जब्त

Advertisement

ग्राम अमलीभौना इंदिरा आवास में दबिश, ऑनलाइन और कागज पर सट्टा खेलते पकड़ी गई महिला

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में जिले में सट्टा-पट्टी लिखने वालों के खिलाफ विशेष अभियान जारी है। इसी अभियान के तहत, 03 फरवरी 2026 को थाना जूटमिल प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव आहेर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम अमलीभौना इंदिरा आवास में दबिश दी और सट्टा खेलते हुए महिला आरोपी रूपा लहरे, पत्नी राजू लहरे, उम्र 38 वर्ष को रंगे हाथ पकड़ लिया।

महिला आरोपी ने स्वीकार किया कमीशन पर सट्टा खिलाना

पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला ने स्वीकार किया कि वह 5 प्रतिशत कमीशन पर कागज पर सट्टा पट्टी लिखती थी और मोबाइल के माध्यम से व्हाट्सएप पर ऑनलाइन सट्टा संचालित करती थी।

पुलिस ने जब्त किए सट्टा से जुड़े उपकरण और नगद राशि

अभियान में आरोपी के कब्जे से सट्टा पट्टी लिखा हुआ कागज, रियलमी कंपनी का टच स्क्रीन मोबाइल, 37,500 रुपये नगद और एक चालू डॉट पेन जप्त किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 36/2025, धारा 06(ए), 7 छत्तीसगढ़ जुआ निषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम और कार्रवाई का महत्व

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रशांत राव आहेर के साथ प्रधान आरक्षक क्लोस्टिका खरे, शिव वर्मा, आरक्षक धनेश्वर उरांव, शशिभूषण साहू और जितेश्वर चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी ने सट्टा कारोबारियों को चेतावनी दी

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि “सट्टा-पट्टी लिखने वालों और खाईवालों को अवैध कारोबार तुरंत बंद कर समाज की मुख्यधारा में लौटना होगा। रायगढ़ पुलिस जुआ-सट्टा और अवैध शराब जैसी सामाजिक बुराइयों को बर्दाश्त नहीं करेगी और ऐसे मामलों में सख्त एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button