छत्तीसगढ़

सउनि. महेश कुमार कुशवाहा को मिली पदोन्नति, सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक बने

Advertisement

पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़, नया रायपुर द्वारा जारी आदेश के परिपालन में जिला कोरिया में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक श्री महेश कुमार कुशवाहा को सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। इस शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री रवि कुमार कुर्रे, भा. पु. से. एवं उप पुलिस अधीक्षक बैकुंठपुर श्री श्यामलाल मधुकर की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों अधिकारियों ने विधिवत रूप से श्री महेश कुमार कुशवाहा को स्टार लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारी एवं दायित्वों के साथ पदोन्नति प्रदान की। यह क्षण न केवल महेश कुमार कुशवाहा के लिए, बल्कि संपूर्ण पुलिस विभाग और उनके सहकर्मियों के लिए गर्व एवं प्रेरणा का अवसर बना।

पदोन्नति कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने नवपदस्थ उप निरीक्षक को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुमार कुर्रे ने कहा कि – “पदोन्नति केवल एक सम्मान ही नहीं, बल्कि और अधिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। हमें विश्वास है कि उप निरीक्षक महेश कुमार कुशवाहा अपनी निष्ठा, कर्तव्यपरायणता और ईमानदारी के साथ पुलिस विभाग की गरिमा को और ऊँचाई पर ले जाएंगे।”

नवपदस्थ उप निरीक्षक श्री महेश कुमार कुशवाहा ने इस अवसर पर सभी वरिष्ठ अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि – “यह पदोन्नति मेरे लिए प्रेरणा का कार्य करेगी। मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर विभाग और पुलिस विभाग का नाम रोशन करने का हर संभव प्रयास करूंगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button