छत्तीसगढ़
ब्रेकिंग न्यूज़ | सड़क हादसे में भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित तीन की दर्दनाक मौत

लोकेशन: सारंगढ़-बिलाईगढ़
रिपोर्टर: गौतम बंजारे | 📱 9755853389
सारंगढ़ जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, भूतेश्वर मंदिर दर्शन के लिए जा रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर फिंगेश्वर के पास एक पुल के नीचे जा गिरी। इस हादसे में कार सवार भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित दो अन्य लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे में घायल अन्य लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कर इलाज जारी है।
फिंगेश्वर पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।





