
सेना के शौर्य को किया नमन
युवा, महिलाएं और बुजुर्गों में दिखा देशभक्ति का जोश,
गांवों की गलियों में लहराया तिरंगा
मुन्ना महन्त
बोजिया, 17 मई 2025/ रायगढ़ जिले के धरमजयगढ ब्लॉक ग्राम पंचायत बोजिया में आज सेना के शौर्य को नमन करते हुए तिरंगा यात्राएं निकाली गई। जिसमें ग्रामवासियों ने उत्साह से हिस्सा लेते हुए देश की रक्षा में समर्पित हमारी सेना के अदम्य साहस, वीरता और बलिदान का जयघोष किया। गांवों में युवा, बच्चे बड़े बुजुर्ग, महिलाएं सभी वर्ग के लोगों ने तिरंगा यात्रा में सहभागिता निभायी।
यात्रा में लोग हाथों में तिरंगा लिए, गर्व और जोश से लबरेज़ नजर आए। देशभक्ति के नारों से गांवों की गलियां गूंज उठीं, सेना के अदम्य शौर्य को नमन करते हुए वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी। इस पहल को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह है। लोगों ने इसे नई पीढ़ी में देशभक्ति और एकता का संदेश देने की दिशा में एक अहम कदम बताया। साथ ही कहा कि”ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक अभियान नहीं, देश और उसकी सेना के प्रति सम्मान और नारी शक्ति के सशक्त समर्थन के लिए एक संकल्प है।
इस संबंध में सरपंच भगत राम राठिया ने कहा कि भारतीय सेना की बहदुरी और पराक्रम का सम्मान करने के लिए देश के लोगो को भारत कि अखंडता और सभी भारतीयों के लिए सैनिकों कि भक्ति और वीरता के गर्व है राज्य सरकार ,
ज़िला प्रशासन के कई इलाकों के निवासियों तथा सभी राजनीतिक दलों के परामर्श से तिरंगा शोभा यात्रा स्थानीय ग्रामपंचायत बोजिया से शुरू होकर बसस्टैण्ड अटल चौक रामनगर बोजिया बस्ती और आश्रित ग्राम चिता पाली तिरंगा यात्राएं उद्घाटन ग्राम पंचायत बोजिया के सरपंच भगत राम राठिया सचिव अंजोरी चौहान उपसरपंच आसमती राजूदास सह सचिव शिव चौहान, पूर्व BDC रमेश अग्रवाल एंम समस्त पंच गण ने किया। तथा रामनगर बोजिया से गुजरी। सरपंच उपसरपंच सचिव ने तिरंगा शोभायात्रा के अवसर पर लोगों को संबोधित किया।
छाल भाजपा मंडल अध्यक्ष डोल नारायण पटेल जी कहते हैं कि राफेल हमारी और हमारी भारतीय ब्रह्महोस मिसाइल ने दुश्मनों को धूल चटा दी है।
इस अवसर पर
और समस्त ग्रामवासी
उपस्थित रहा