Uncategorized

होली क्रॉस वीमेंस कॉलेज के रसायन विभाग की पुस्तक का विमोचन

अंबिकापुर। होली क्रॉस वीमेंस कॉलेज में पुस्तक विमोचन कार्यक्रम राजेश अग्रवाल विधायक अंबिकापुर, प्रबोध मिंज विधायक लुण्ड्रा, राजेंद्र जायसवाल पिछड़ा वर्ग, मोर्चा अध्यक्ष जिला प्रकोष्ठ व प्राचार्य के हाथों संपन्न हुआ।


रसायन विज्ञान, विभाग द्वारा संपादित पुस्तक “रिसेंट ट्रेंड इन साइंस व टेक्नोलॉजी” जो विभाग में आयोजित अंतरराष्ट्रीय शोध संगोष्ठी में चयनित शोधपत्रों की संपादित पुस्तक है। पुस्तक का संपादन , डॉ. शांता जोसेफ, डॉ. उषा शुक्ला, ममता कश्यप,डॉ. प्रमोद यादव व डॉ. डब्ल्यू.बी. गुरनुले ने किया है। यह पुस्तक सारसवत प्रकाशन, बिलासपुर ने प्रकाशित की है। यह पुस्तक विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों के लिए उपयोगी है। विमोचन के दौरान अतिथियों को
शॉल और पौधा प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन आलोक चक्रवर्ती विभागाध्यक्ष गणित व आभार व्यक्त डॉ. विनोद गर्ग नें किया। इस अवसर पर शिक्षक व छात्राएं उपस्थित थी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button