श्रीराम सरस्वती शिशु मंदिर, बेरता, मखौडा धाम, हर्रैया, बस्ती में विश्व हिन्दू परिषद् के साठवें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दू सम्मेलन किया गया आयोजित

Advertisement

परसरामपुर-हर्रैय- श्रीराम सरस्वती शिशु मंदिर, बेरता, मखौडा धाम, हर्रैया, बस्ती में विश्व हिन्दू परिषद् के साठवें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया गया।

कार्य क्रम का शुभारंभ विश्व हिन्दू परिषद गोरक्ष प्रांत के मठ मंदिर अर्चक पुरोहित तथा जिलाध्यक्ष दिनेश मिश्र तथा मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हर्रैया खंड के सह संघचालक डा. विनोद कुमार शुक्ल तथा जिला धार्मिक यात्रा प्रमुख राम बहादुर ओझा, परशुराम पुर प्रखण्ड अध्यक्ष विमलेन्द्र , प्रखण्ड मंत्री ओंकार नाथ तिवारी ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्य क्रम में विश्व हिन्दू परिषद् के जिलाध्यक्ष दिनेश मिश्र ने कहा कि कृष्ण जन्माष्टमी 1964 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक  गुरु गोलवलकर जी के प्रयास से संदीपन मठ पव‌ई मुंबई में हुई थी।

मास्टर ताराचंद, स्वामी चिन्मयानंद,एस एस आप्टे तथा सभी माननीय शंकराचार्योंऔर साधु संतों की उपस्थिति में हिन्दू धर्म की एकता तथा उन्नति के लिए किया गया था।

सनातन धर्म जिहादियों के कुचक्र लव जिहाद,लैंड जिहाद, जनसंख्या जिहाद एवं ईसाई मिशनरियों के द्वारा धर्म परिवर्तन का शिकार हो रहा है।

विश्व हिन्दू परिषद् सनातन धर्म की रक्षा के लिए सदैव कटिबद्ध है।
डाक्टर विनोद कुमार शुक्ल ने कहा कि हिन्दू धर्म सत्य और सह अस्तित्व का मार्ग है। हिन्दू धर्म , संस्कृति और दर्शन के मार्ग पर चलकर संपूर्ण विश्व में मानवता और प्रकृति की रक्षा हो सकेगी।

संपूर्ण विश्व की मानवता के लिए अतिवादी जिहादी मानसिकता और विचार धारा आज गंभीर खतरा बन गया है। जिहादी समाज के लोग केवल अपने मजहब और उसके मानने वाले को  ही मनुष्य समझते हैं बाकी सब काफ़िर  कहते हैं। जिहादी मानसिकता वाले लोगों को अन्य धर्म के लोगों को भी सम्मान के साथ स्वीकार करना चाहिए।

मस्जिद के सामने तेजपाल की हत्या, प्राथमिक विद्यालय मंझनपुर कौशाम्बी में कब्र बनाना, बंगलादेश में हिन्दू महिला पुरुष और बच्चों के जनसंहार और धन की लूट चिंता जनक है। लैंड जिहाद, लव जिहाद हिन्दू समाज के लिए खतरा है। हिन्दू समाज को संगठित होकर संघर्ष के लिए तैयार रहने की आवश्यकता है। हिन्दू समाज किसी को कष्ट नहीं देगा किंतु आत्मरक्षा में  संघर्ष के लिए तैयार रहेगा।

कार्य क्रम का संचालन ओंकार नाथ ने किया।जिला सह मंत्री हरीश मिश्र ने कहा कि हिन्दू समाज में समरसता का भाव जाग्रृत कर संगठित किया जाएगा। ओंकार नाथ ने कहा कि हिन्दू धर्म भारत की आत्मा है।

आचार पद्धति प्रखण्ड सहसंयोजक बजरंग दल अरुण कुमार ने किया।

धन्यवाद ज्ञापन करते हुए प्रखण्ड अध्यक्ष विमलेन्द्र  ने कहा कि शीघ्र ही ग्राम पंचायत स्तर पर संगठन का विस्तार किया जाएगा।

कार्य क्रम में प्रखण्ड कार्य अध्यक्ष मनोज उपाध्याय, उपाध्यक्ष राम विलास सिंह, अमरनाथ, सजीवन मौ र्य, राम लगन गौड़, प्रदीप कनौजिया, रामतोख, तिलक राम मौर्य,गुरु चरन कश्यप, नीबू लाल मौर्य श्रीकांत तिवारी सहित बड़ी संख्या में हिन्दू समाज के लोगों ने सहभाग किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *