छत्तीसगढ़

महिला DSP पर गिरी गाज, निलंबन की कार्रवाई

Advertisement



रायपुर । महिला पुलिस अधिकारी डीएसपी कल्पना वर्मा को निलंबित कर दिया गया है। होटल व्यवसायी से कथित लेनदेन से जुड़े वीडियो सामने आने के बाद विभागीय जांच की गई, जिसमें शिकायत सही पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई।

जांच में आरोपों की पुष्टि

सूत्रों के अनुसार, सामने आए वीडियो और शिकायत के आधार पर प्राथमिक जांच की गई थी। जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद गृह विभाग ने डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्णय लिया।

दंतेवाड़ा में थीं पदस्थ, अब PHQ रायपुर अटैच

डीएसपी कल्पना वर्मा वर्तमान में पुलिस अधीक्षक कार्यालय, दंतेवाड़ा में पदस्थ थीं। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें पुलिस मुख्यालय (PHQ) रायपुर में संलग्न किया गया है।


गृह विभाग ने जारी किया आदेश

इस संबंध में गृह विभाग द्वारा लिखित निलंबन आदेश जारी कर दिया गया है। आगे की विभागीय कार्रवाई जांच रिपोर्ट और आगामी प्रक्रिया के आधार पर की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button