बीजापुर मुठभेड़ अपडेट: आठ लाख के इनामी माओवादी उधम सिंह ढेर

बीजापुर जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र के जंगल और पहाड़ी इलाके में दक्षिण बस्तर डिवीजन के DVCM उधम सिंह सहित अन्य माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर DRG बीजापुर और कोबरा टीम ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया।
सुबह 7 बजे से सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच रूक-रूक कर फायरिंग जारी रही।
मुठभेड़ में माओवादी की मौत और सामग्री बरामद मुठभेड़ में DVCM उधम सिंह का शव बरामद किया गया। उधम सिंह पर 8 लाख रुपए का इनाम घोषित था। सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ स्थल से निम्न सामग्री बरामद हुई:
1 नग AK-47 राइफल
विस्फोटक और अन्य माओवादी सामग्री
मारे गए माओवादी की पहचान
DVCM उधम सिंह
पद: इंचार्ज, प्लाटून नंबर 30, दक्षिण बस्तर डिवीजन
संगठन में शामिल: 2002-03
सक्रिय क्षेत्र: छत्तीसगढ़–तेलंगाना बॉर्डर
हालिया गतिविधि: पिछले 3 वर्ष से पामेड़ एरिया कमेटी में सक्रिय
अपराधिक विवरण: जिला बीजापुर के विभिन्न थानों में उनके खिलाफ कुल 9 आपराधिक मामले दर्ज
सुरक्षा बलों का बयान
पुलिस और DRG ने बताया कि इस मुठभेड़ के बाद इलाके में सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी गई है। साथ ही मुठभेड़ स्थल से बरामद सामग्री की आगे की जांच और डीटेल रिकॉर्डिंग जारी है।





