
पदमावती मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल परिसर में जनहितकारी शिविर का आयोजन
खरसिया: पदमावती मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल, खरसिया द्वारा आज निःशुल्क बहरापन जाँच एवं परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर स्पीच हियरिंग एंड रिहैब वर्ल्ड के सहयोग से हॉस्पिटल परिसर, महका रोड, गोविंद कॉलोनी में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
क्षेत्र के लोगों को सुनाई से जुड़ी समस्याओं के प्रति जागरूक करना रहा मुख्य उद्देश्य
शिविर का उद्देश्य क्षेत्र में बढ़ रही सुनाई से संबंधित समस्याओं को ध्यान में रखते हुए आम नागरिकों को समय रहते मुफ्त जाँच, सही मार्गदर्शन और आधुनिक उपचार की जानकारी उपलब्ध कराना था।
■ कम्प्यूटरीकृत जाँच के साथ श्रवण यंत्रों पर दी गई विशेष सुविधाएं
शिविर के दौरान कम्प्यूटरीकृत मशीनों द्वारा कानों की सुनाई की जाँच की गई। इसके साथ ही लोगों को श्रवण यंत्रों पर 20 से 25 प्रतिशत तक की विशेष छूट, श्रवण यंत्र लेने पर 3 माह का बैटरी एक्सचेंज, तथा रीचार्जेबल, वाटरप्रूफ एवं ब्लूटूथ युक्त आधुनिक श्रवण यंत्रों की जानकारी दी गई। शिविर में SIEMENS कंपनी के उन्नत श्रवण यंत्र भी उपलब्ध कराए गए।

audiologist सौरभ साहू ने सुनाई से जुड़ी समस्याओं को लेकर लोगों को दिया महत्वपूर्ण संदेश
audiologist सौरभ साहू ने कहा कि “सुनाई की समस्या को कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यदि कान में घंटी बजना, सुनने में कठिनाई या आवाज़ स्पष्ट न सुनाई दे, तो तुरंत जाँच करानी चाहिए। समय पर पहचान और सही परामर्श से बहरापन काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।”
■ शिविर में पहुंचे नागरिकों ने हॉस्पिटल की पहल की जमकर सराहना की
शिविर में पहुंचे नागरिकों ने पदमावती मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल की इस जनहितकारी पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के निःशुल्क शिविर आम लोगों को समय पर सही इलाज और जानकारी उपलब्ध कराते हैं।
■ भविष्य में भी इस तरह के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की योजना
हॉस्पिटल प्रबंधन ने बताया कि भविष्य में भी आमजन के हित में इस प्रकार के स्वास्थ्य जागरूकता एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।




