दीपिका स्वर्णकार सहायक प्राध्यापक भूगोल एवं NSS कार्यक्रम अधिकारी राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर।

दिनांक : 07 नवंबर 2025
स्थान : राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अंबिकापुर
आज राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अंबिकापुर में एन.एस.एस. इकाई द्वारा राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’ के 150वें वर्षगांठ के अवसर पर राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार ने वर्ल्ड कप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत का उल्लासपूर्वक उत्सव मनाया।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन से हुई, जिसमें विद्यार्थी-छात्राओं, प्राध्यापकों एवं स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत को राष्ट्रीय गौरव का क्षण बताते हुए एन.एस.एस. की छात्राओं द्वारा टीम की तस्वीरों एवं पोस्टरों के साथ एक प्रेरणात्मक प्रस्तुति दी गई।

जीत के उत्सव के रूप में केक काटा गया और “भारत माता की जय”, “वन्दे मातरम्” तथा “जय हो भारतीय नारी शक्ति” जैसे नारों से परिसर में ऊर्जा और गर्व का वातावरण बना रहा।

प्राचार्य महोदय ने संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रगीत और खेल, दोनों ही युवाओं में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और एकता की भावना को सशक्त करते हैं। कार्यक्रम ने छात्रों में देशहित, महिला सशक्तिकरण और टीम स्पिरिट के मूल्यों को प्रबल किया।

कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी दीपिका स्वर्णकार, सहायक प्राध्यापक भूगोल द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, छात्र-छात्राएँ एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।





