छत्तीसगढ़

बंगाल का अस्तित्व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की देन   

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाजपा चक्रधरपुर की ओर से मनाए गए  जन संघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 123 वी जयंती समारोह में भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य अभय सिंह ने कहा             

चक्रधरपुर। आज बंगाल का अस्तित्व है तो यह डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी का देन है। यह बात भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य जमशेदपुर के अभय सिंह ने कहा। शनिवार को चक्रधरपुर के वन विश्रामागर में भारतीय जनता पार्टी चक्रधरपुर की ओर से आयोजित भारतीय जन संघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ स्वर्गीय शायमा प्रसाद  मुखर्जी की 123 वी जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लेकर श्री सिंह ने कहा की बंगाल की धरती को भारत से अलग करने का षड्यंत्र का डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जमकर विरोध किया था।

इसके लिए देश में उनके नेतृत्व में जमकर आंदोलन किया गया। उन्होंने कहा की 1941 में मुस्लिम लीग के द्वारा बंगाल की जनता को एक षड्यंत्र के तहत पूर्वी पाकिस्तान भेजे जाने का उन्होंने विरोध किया। साथ ही बंगाल को भारत से अलग करने का षड्यंत्र का भी उन्होंने जमकर विरोध किया था। इसके लिए उनके नेतृत्व में उग्र आंदोलन किया गया।

वे विभाजन के खिलाफ थे।श्री सिंह ने डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवनी के बारे में उल्लेख करते हुए कहा की वे एक महान क्रांतिकारी, राष्ट्रभक्त और शिक्षाविद थे। भारत में वे पहले ऐसे व्यक्ति हुए जो 33 वर्ष की आयु में कोलकाता विश्वविद्यालय के कुलपति बने। श्री सिंह ने कहा की श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कांग्रेस की राष्ट्रीय विरोधी नीति का विरोध कर मंत्रिमंडल से त्यागपत्र दे दिया।

उन्होंने कश्मीर में भारत विरोधी नियम दो संविधान दो निशान दो प्रधान का जम कर विरोध किया जिसके फलस्वरूप  09 मई 1953 को कश्मीर में उन्हें  गिरफ्तार कर लिया गया। वे 40 दिन जेल में रहे ।  23 जून 1953 को रहस्यमय ढंग से उनकी मृत्यु हो गई। श्यामा प्रसाद मुखर्जी का मौत आज भी रहस्य बना हुआ है।

भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा के पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष संजय पांडे ने कहा की देश के लिए डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को कभी भुलाया नही जा सकता। अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक सारंगी ने कहा की श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक हिंदुत्ववादी ओर प्रखर नेता थे। उन्होंने भारत की एकता ओर अखंडता के लिए काम किया।

इस अवसर पर पूर्व  विधायक शशि भूषण सामड प्रदेश महिला मोर्चा कार्य समिति सदस्य श्रीमती मालती गिलुवा अनुसूचित जनजाति प्रदेश मोर्चा महामंत्री विजय मेलगांडी चक्रधरपुर विधानसभा प्रभारी पवन शंकर पांडे  जिला मंत्री अशोक दास, पूर्व जिला उपाध्यक्ष, एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम प्रभारी शेषनारायण लाल, जिला कार्यसमिति सदस्य संजय पासवान, शिवलाल रवानी, मदन विश्वकर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष राकेश रंजन, जितेन विश्वकर्मा, रुपेश साव, नगर महामंत्री गौतम रवानी,

बजरंग महानंद, नगर मंत्री मोहन यादव, आशा बारला, अभय कुमार साव,नगर सहसंयोजक अश्वनी प्रमाणिक, मीडिया प्रभारी इंद्रजीत रवानी, वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रमोद विश्वकर्मा, डारे बोदरा, दुर्गा महतो, दुर्गाराम, प्रेम प्रधान, देवंती नाग, अभिजीत चैटर्जी, राजेश पासवान, बी,डी, सिंह, पिछड़ी मोर्चा नगर अध्यक्ष विनोद शर्मा, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष विमला प्रसाद,

अनुसूचित जाति मोर्चा नगर अध्यक्ष गोपाल राम, भाजपा कार्यकर्ता दुर्योधन प्रधान, दिनेश रजक, दीप नारायण यादव, के महेश्वर राव, दिनेश कुमार, श्याम विश्वकर्मा, अनिल महतो, दीपक प्रधान, अमर शर्मा, जॉनी मंडल, अजीत सारंगी, रितु सिंह, ललिता मुखी, फुल मनी टोपनो, बिजली दास, छाया मुखी, छोटी मुखी, लवली मुखी, बिट्टू साव सहित भारतीय जनता पार्टी के  कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनाव में एकजुट होकर ओर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के संकल्पों को हृदयंगम कर चुनाव लड़ने और जीत हासिल करने का संकल्प लिया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं के द्वारा पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी ने पंक्तिबद्ध होकर डा स्वर्गीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तस्वीर पर माल्यार्पण ओर पुष्पार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button