मधुसूदन पब्लिक स्कूल में  इंवेस्टीचर सेरेमनी 2024-25 का आयोजन  

Advertisement

 चक्रधरपुर। आसंतलिया मधुसूदन पब्लिक स्कूल में शुक्रुवार को इन्वेस्टीचर सेरेमनी 2024- 25 समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विभिन्न गतिविधियों के सफल संचालन हेतु स्कूल हेड बॉय एवं स्कूल हेड गर्ल का चयन किया गया, जिसमें स्कूल हेड बॉय के रूप में संभव नंदा, एवं स्कूल हेड गर्ल के रूप में श्वेता बोदरा का चयन किया गया, जबकि वॉइस हेड बॉय के रूप में  शिवशंकर बोबोंगा एवं वॉइस हेड गर्ल के रूप में लक्की साहू को चुना गया।

विद्यालय के प्राचार्य के. नागराजू ने हेड बॉय ,हेड गर्ल ,वॉइस हेड बॉय, वॉइस हेड गर्ल तथा हाउस कप्तानों को शपथ दिलाई , साथ ही प्राचार्य ने कहा कि अपनी जिम्मेवारियों को सच्चाई, समानता, ईमानदारी एवं निष्ठापूर्वक निभाएं।

विद्यालय के डायरेक्टर बी०के० हिंदवार,प्राचार्य  श्री के. नागराजू, उप प्राचार्या श्रीमती आरती कोड़़वार, एवं परीक्षा नियंत्रक श्री दिनेश कुमार चक्रवर्ती के  द्वारा स्कूल हेड, बायॅ हेड गर्ल, हाउस कप्तानों एवं उप कप्तानों को शैश एवं बैज  पहना कर सम्मानित किया गया।

विद्यालय के निदेशक श्री बी. के. हिंदवार ने स्कूल कप्तानों एवं उप कप्तानों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि ‘एक अच्छा नेता वह होता है, जो स्वयं सही मार्ग पर चले और दूसरों को सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करे। इस समारोह में विद्यालय के सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं  एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। मंच का संचालन सीसीए संयोजक श्री के. एल. नारायण ने किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *