छत्तीसगढ़

रेलवे यूनियन के नेताओं से मिले विधायक सुखराम उरांव ,

Advertisement


नपा अध्यक्ष के चुनाव लड़ रहे उनके पुत्र सह झामुमो प्रत्याशी सन्नी उरांव के समर्थन में रेलवे कर्मचारियों को वोट करने के लिए प्रेरित करने का किया निवेदन ,

कहा सन्नी उरांव के नपा अध्यक्ष बनने से शहर के विकास को मिलेगी रफ्तार ,

मेंस यूनियन, एसीएसटी, ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ, अर्बन बैंक के निर्देशक और मेंस यूनियन रनिंग शाखा के पदाधिकारियों ने किया सन्नी उरांव का खुलकर समर्थन

चक्रधरपुर। चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव ने सोमवार को डीआरएम कार्यालय परिसर स्थित दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन(प्रेम) कार्यालय में विभिन्न रेलवे यूनियनों के अध्यक्ष सचिव और प्रतिनिधि मंडल के साथ साथ अर्बन बैंक के निर्देशक से मुलाकात कर चक्रधरपुर नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थित प्रत्याशी के रुप में चुनाव लड़ रहे उनके पुत्र सन्नी उरांव का समर्थन करने का निवेदन किया।

विधायक ने कहा कि वे 1990 के दशक से रेलवे से जु़डे़ हुए है। स्वर्गीय विजय सिंह सोय के साथ रेलवे क्षेत्र के विकास के लिए अनेक महत्वूर्ण कार्य कर चुकें है। उन्होंने कहा कि वे चक्रधरपुर में चार बार विधायक का चुनाव लड़ चुके हैं। जिसमें उन्हे तीन बार विजय प्राप्त हुआ है। एक चुनाव में किसी कारण वश नाम वापसी हुई। उन्होंने कहा कि सभी चुनावों में रेलवे का साथ मिला है। चक्रधरपुर शहर की नगरपालिका और रेल क्षेत्र एक दूसरे जु़ड़ा हुआ है।

वे शुरु से ही रेलवे से व्यक्तिगत रुप से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि काफी वर्षो के बाद नगरपालिका का चुनाव हो रहा है। अभी नगरपालिका में करोड़ों रुपया पड़ा हुआ है। शहर में कई योजनाएं हैं उसे बहुत जल्द पूरा करना है। शहर में बिजली पानी, लाईट यातायात इत्यादि की सुविधाओं को और बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि रेलवे के जनहितकारी मुद्दों के लिए के लिए वे हमेशा रेलवे का समर्थन किया है। चक्रधरपुर नगरपालिका क्षेत्र में रेलवे का एक बड़ा हिस्सा रेलवे क्षेत्र में आता है। जहां रेलवे के अनुमति से ही नगरपालिका का निमार्ण कार्य या सुविधाएं बहाल की जाती है।

विधायक उरांव ने नगरपालिका में सन्नी उरांव के काविज होने से शहर के विकास को रफ्तार मिलेगी। साथ ही यहां डबल ईजंन का सरकार का लाभ शहर के विकास योजनाओं को मिलेगा। विधायक उरांव ने कहा कि झामुमो समर्थित प्रत्याशी की जीत होती है तो नगरपालिका को शहर के विकास योजनाओं का निरुपण करने में आसान होगा और डबल इंजन की सरकार का सहयोग मिलेगा। इसके अलावा विधायक, जिला एवं अन्य स्रोतों से आने वाले कोष का लाभ प्राप्त होगा।

उन्होंने रेलवे रेलवे यूनियनों के शीर्ष नेताओं से अपील किया है कि वे कर्मचारियों को झामुमो समर्थित प्रत्याशी सन्नी उरांव के समर्थन में वोट करने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर मेंस यूनियन के मंडल संयोजक मनोज कुमार सिंह ने सन्नी उरांव का समर्थन करते हुए उपस्थित रेलवे कर्मचारियों से चक्रधरपुर नपा चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सन्नी उरांव के पक्ष में वोट करने का अपील किया।

वहीं एसटीएससी रेलवे कर्मचारी संघ के मंडल सचिव बसंत लाल ने भी सन्नी उरांव का खुलकर समर्थन करते हुए कर्मचारियों को सन्नी के पक्ष के वोट करने की अपील की और शहर के विकास में भागीदारी बनने का आह्वान किया। श्री लाल ने कहा कि सन्नी उरांव से उनका व्यक्ति सबंध हैं। उन्हें ने बहुत करीब से जानते हैं रेलवे कर्मचारियों से अपील किया है कि वे आगामी नपा चुनाव में सन्नी उरांव के पक्ष में वोट डालें।

इस अवसर पर ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ के जोनल महासचिव कृष्ण मोहन प्रसाद ने कहा कि शहर के विकास का सपना देखने वाले प्रत्याशी को नपा चुनाव में समर्थन करें और इसके लिए मौजूदा समय में सन्नी उरांव सबसे अच्छा प्रत्याशी हैं। उन्होंने कहा कि नगरपालिका चुनाव में युवा नेतृत्व करने वाले सन्नी उरांव के पक्ष में वोट करने की अपील की है।

अर्बन बैंक के जोन निर्देशक निर्मल जाना ने किया सन्नी उरांव का समर्थन

अर्बन बैंक के जोन निर्देशक निर्मल जाना ने प्रेम कार्यालय पहुंचे विधायक सुख्रराम उरांव की उपस्थिति में चक्रधरपुर नगर परिषद के आगामी 23 फरवरी को होने वाले चुनाव में झामुमो प्रत्याशी सन्नी उरांव के पक्ष में वोट करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि विधायक सुखराम उरांव से उनका बहुत पहले से अच्छे सबंध हैं। सन्नी उरांव से भी उनका व्यक्तिग रुप से परिचय है।

इस समय शहर को युवा नेतृत्व की आवश्यकता है। इसके लिए सन्नी उरांव सबसे अच्छा विकल्प है। उन्होंने सभी यूनियनों से अपील की है कि झामुमो के युवा प्रत्याशी सन्नी उरांव का समर्थन में वोट करें। उन्होंने कहा कि सन्नी उरांव अपने वादों पर खरा उतरेंगे और शहर के साथ साथ रेल क्षेत्र के  विकास के लिए अच्छा काम करेंगे।

मेंस यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष शिवजी शर्मा ने किया समर्थन

मेंस यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष शिवजी शर्मा ने भी रेलवे कर्मचारियों से नपा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे झामुमो समर्थित प्रत्याशी सन्नी उरांव के पक्ष में वोट करने की अपील की। इस अवसर पर कार्यालय में अन्यों में सदस्य एस एन शिव, प्रेम कुमार, संजय सिंह, राकेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे एवं उन्होंने भी अपना समर्थन झामुमो प्रत्याशी सन्नी उरांव का समर्थन किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button