हावड़ा मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस के कोच में धूंआ निकला,

अफरा तफरी, चक्रधरपुर स्टेशन में ट्रेन रोककर ब्रेक बाइडिंग की त्रूटि को सही किया गया
सीएंड डब्ल्यु विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों की तत्परता से संभावित आग की घटना को रोका जा सका
चक्रधरपुर । दक्षिण पूर्व रेलवे के हावड़ा से मुंबई जा रही दुरंतो एक्सप्रेस में सोमवार को चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पंहुचने के पहले एक कोच के ब्रेक बाईंिडंग से धुआं निकलते देखा गया। इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दिए जाने के बाद ट्रेन को चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन में रोक कर आरपीएफ एवं सीएंड डब्ल्यु विभाग के कर्मचारियों के द्वारा ब्रेक बाईंिडंग की त्रूटि को सही करने के बाद ट्रेन को सुरक्षित रवाना किया गया।
हालांकि इस सबंध में न तो स्टेशन मास्टर और न सीएड डबल्यु विभाग के रजिस्टर में इस घटना का कोई जिक्र किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 12262 हावड़ा से मुबंई जाने वाली दुरंतो एक्सप्रेस बड़ाबांबो स्टेशन से पार होने के बाद ट्रेन के कोच संख्या बी-9 के नीचे लगे ब्रेक बांईिडंग से धूआं निकलते दिखाई दिया।
इस घटना की सूचना कंट्रोल को दिए जाने पर ट्रेक को चक्रधरपुर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या में 10.20 मिनट पर रोक दिया गया। सीएंड डब्ल्यु विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों की तत्परता से ब्रेक बाईिडंग की त्रूटि को सही गया एवं ट्रेन को सुरक्षित 10 बजकर 28 मिनट में मुंबई के लिए रवाना कर दिया गया। दुरंतो एक्सप्रेस के कोच में धूंआ निकलने की घटना अंचल में चर्चा का विषय बना हुआ है।
पिछले सप्ताह वंदे भारत एक्सप्रेस में घटी थी ऐसी घटना
बताते चलें कि पिछले सप्ताह हावड़ा से राउरकेला जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में चक्र धरपुर रेल मंडल के टूनिया स्टेशन में ब्रेक बाईंंडिंंग में गहन त्रूटि आई थी जिसके कारण ट्रेन के एक कोच में काफी धुंआ निकलते दिखाई दिया। इस घटना के कारण ट्रेन को टूनिया स्टेशन में काफी देर तक रोक कर रखना पड़ा।
घटना की जानकारी मिलने के बाद चक्रधरपुर से राहत बचाव के लिए रिलिफ ट्रेन टूनिया के लिए भेजा गया वहीं टूनिया से एक विशेष ट्रेन से यात्रियों को राउरकेला पहुंचाया गया। उस दिन इस घटना के कारण राउरकेला हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस को लगभग 2 घंटे से ज्यादा देर तक री शिड्युल किया गया था।




