छत्तीसगढ़

डांगोवापोसी स्टेशन में ओवरब्रिज निमार्ण की मांग को डीआरएम कार्यालय के सामने धरना प्रर्दशन,

Advertisement

आदिवासी किसान मजदूर पार्टी ने किया ओवरब्रिज निमार्ण व रेलवे लाईन में कार्यरत मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी देने की मांग ,
डीआरएम को सौंपा मांग पत्र
चक्रधरपुर । चक्रधरपुर रेल मंडल के डांगोवापोसी रेलवे स्टेशन में ओवरब्रिज निमार्ण की मांग को लेकर सोमवार को आदिवासी किशान मजदूर पार्टी के वैनर तले दर्जनों मजदूरों ने चक्रधरपुर डीआरएम कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना दिया। पार्टी की मांग है कि डांगोवापोसी रेलवे स्टेशन चक्रधरपुर रेल मंडल का एक महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है। 

यहां इस मार्ग से चलने वाली सभी एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव है। प्रतिदिन इस रेल मार्ग से सैकड़ों माल वाहक ट्रेनों का आवाजाही है। डांगोवापोसी स्टेशन में ओवर ब्रिज नहीं होने के कारण यहां लोगों को जान जोखिम में डालकर लाईन पार होकर जाना पड़ता है। खास कर स्कूली छात्र छात्राओं एवं महिलाओं को लाईन पार कर स्कूल तथा काम काज के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ता है जिससे लोगों मेंदुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

स्टेशन में ओवरब्रिज नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों एवं रेल कर्मचारियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आदिवासी किसान मजदूर पार्टी के पश्चिम सिंहभूम जिला अध्यक्ष मानसिंह तिरिया के साथ दर्जनों मजदूरों ने डीआरएम कार्यालय के सामने ओवरब्रिज निर्माण सहित स्थानीय जनहितकारी मांगो को लेकर धरना दिया एवं रेल प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए।

डीआरएम ने दिया आवेदन को रेलवे बोर्ड को प्रेषित करने आश्वासन

डीआरएम कार्यालय के सामने धरना प्रर्दशन कर रहे आदिवासी किसान मजदूर पार्टी के कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल को डीआरएम तरुण हुरिया ने अपने कार्यालय बुलाया और उनकी समस्याएं सुनी और डांगोपोसी में जल्द ही ओवरब्रिज निमार्ण कराने के लिए रेलवे बोर्ड को आवेदन प्रेषित करने का आश्वासन दिया।

साथ ही अंचल के रेलवे से सबंधित जनहित मुद्दों को रेलवे प्रशासन की ओर से साकारात्मक समाधान करने का आश्वासन दिया। पार्टी की ओर से विभिन्न मांगो से सबंधित मांग पत्र डीआरएम को सौंपा गया जिसमें ओवरब्रिज निर्माण के साथ साथ रेलवे लाईन में कार्यरत मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी प्रदान करने की मांग की गई है। इस धरना प्रर्दशन कार्यक्रम में अन्यों में से कृष्ण दिग्गी, नरसिंह पूर्ति,दामू बोबोंगा, लोगों बोबोंगास सीताराम पूर्ति आदि मजदूर शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button