हत्या के मामले में एसडीएम करुण कुमार डहरिया सहित चार गिरफ्तार

बलरामपुर कुसमी । बलरामपुर जिले के कुसमी थाना अंतर्गत हंसपुर गांव में बीती रात्रि करीब 8 बजे एसडीएम करुण कुमार डहरिया सहित चार लोगों ने खेत में पानी पटाने वाले 3 आदिवासी ग्रामीणों को बेरहमी से मारपीट किया। मारपीट के दौरान एक आदिवासी की मौत हो गई वही दो घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चल रहा है। मामल संज्ञान में आने के बाद तत्काल पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी के निर्देश पर पुलिस मौके पर पहुंचकर हत्या के आरोपियों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर हत्या करना स्वीकार किया।
सर्व आदिवासी समाज, स्थानीय ग्रामीण व कांग्रेसियों ने हत्यारों को फांसी दो नारों के साथ काका लरंग साय चौक मेन सड़क पर सांकेतिक चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने हत्या के आरोप में एसडीएम करुण कुमार डहरिया, विक्की सिंह उर्फ अजय प्रताप सिंह, मंजीत कुमार यादव व सुदीप यादव के विरूद्ध हत्या का केस दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है। वही हत्या के मामले में अन्य लोग संलिप्त हो सकते हैं पुलिस जांच में जुटी हुई है।
पुलिस ने बताया कि कुसमी में पदस्थ एसडीएम करुण कुमार डहरिया के साथ विक्की सिंह उर्फ अजय प्रताप सिंह, मंजीत कुमार यादव व सुदीप यादव व अन्य लोग थार व बोलेरो वाहन में सवार होकर ग्राम पंचायत हंसपुर बॉक्साइट खनन में ट्रक पकड़ने गए हुए थे। खेत में पानी पटाने वाले आदिवासी हंसपुर निवासी 62 वर्षीय रामनरेश राम पिता रेघा उरांव, 60 वर्षीय अजीत पिता लालचंद उरांव व 20 वर्षीय आकाश पिता रूपसाय अगरिया को एसडीएम सहित साथ में अन्य लोगों ने मारपीट किया।
रात्रि में तीनों घायलों को अस्पताल लाया गया चिकित्सकों में रामनरेश पिता रेघा को मृत घोषित किया, दो घायलों का उपचार चल रहा है। वही आक्रोशित सर्व आदिवासी समाज, स्थानीय ग्रामीणों व कांग्रेसियों ने हत्यारों को फांसी दो नारों के साथ काका लरंग साय चौक मेन सड़क पर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया।
मृतक रामनरेश उरांव की पोस्टमार्टम डॉ. प्रभात भगत वैज्ञानिक अधिकारी, शंकरगढ़ बीएमओ आफताब अंसारी, कुसमी चिकित्सक डॉ. राकेश ठाकुर व शशिकला तिर्की के द्वारा पीएम किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मारपीट से हत्या होना पुष्टि हुई। पुलिस ने एसडीएम करुण कुमार डहरिया, विक्की सिंह उर्फ अजय प्रताप सिंह, मंजीत कुमार यादव व सुदीप यादव के विरुद्ध धारा 103,(1) 115(2), 3(5), के तहत केस दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है। पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने कहा कि हत्या के मामले में एसडीएम करुण कुमार डहरिया सहित चार लोगो के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है।
हत्यारों को फांसी दो नारों के साथ सर्व आदिवासी समाज व कांग्रेसियों ने मेन सड़क पर किया चक्का जाम
हत्यारों को फांसी दो नारों के साथ सर्व आदिवासी समाज, स्थानीय ग्रमीण व कांग्रेसियों ने मेन सड़क पर सांकेतिक चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस की समझाइश के बाद चक्का जाम समाप्त हुआ। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिहर यादव, पूर्व विधायक डॉ. प्रीतम राम, लालसाय मिंज, संतोष इंदवार, दीपक बनकर आदि मौजूद थे।






