छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में आईटीबीपी जवानों की हत्या में शामिल रहे एक लाख के इनामी नक्सली का आत्मसमर्पण

Advertisement

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के पूर्वी बस्तर डिवीजन अंतर्गत सक्रिय  एक लाख  इनामी नक्सली ने शनिवार को कोंडागांव एसपी वॉय अक्षय कुमार के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया यह नक्सली आइटीबीपी जवानों की हत्या में शामिल था।

आत्म समर्पित 32 वर्षीय नक्सली पिलसाय कश्यप जो कि कुदुर जिला कोंडागांव का निवासी है उसने मुख्य धारा में लौटने का निर्णय लिया,पिलसाय कृषि विभाग और आमदई एलओएस सदस्य के रूप में सक्रिय था, लगातार चल रहे नक्सल विरोधी अभियानों, संगठन के अंदरूनी मतभेद वरिष्ठ नेताओं के आत्म समर्पण और समाज की मुख्य धारा में लौटकर शांतिपूर्ण जीवन जीने की चाह ने उसे आत्मसमर्पण करने के लिए प्रेरित किया।

आत्म समर्पण के दौरान उसे छत्तीसगढ़ आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025 के तहत 50,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

कोंडागांव एसपी वॉय अक्षय कुमार ने बताया कि आत्मसमर्पित नक्सली पर कई गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज है जिनमें वर्ष 2021 में आईटीबीपी जवानों पर फायरिंग कर दो जवानों की हत्या और वर्ष 2024 में जुड़मी गांव में जिओ टावर जलाने तथा अन्य लूटपाट की घटनाओं में शामिल रहा है।

आत्मसमर्पण का श्रेय शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं सड़कों के विस्तार शिक्षा, स्वास्थ्य ,बिजली ,मोबाइल नेटवर्क ,जैसी सुविधाओं की पहुंच और सुरक्षा बलों की सकारात्मक सामुदायिक पुलिस को जाता है।

नक्सली पिलसाय  के आत्मसमर्पण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश कुमार दांडे ,डिप्टी कमांडेंट कमल सिंह, उप पुलिस अधीक्षक सतीश भार्गव एवं सीआरपीएफ 188 वीं बटालियन के अधिकारी उपस्थित रहे पुलिस ने इसे नक्सली उन्मूलन की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि बताया है।

लोकेशन:कोंडागांव

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button