छत्तीसगढ़
पदमावती हॉस्पिटल खरसिया में 22 फरवरी को खुल रहा मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ कैंप

डॉ. प्रशांत पटेल MBBS, MD (मनोरोग/न्यूरो विशेषज्ञ) देंगे मरीजों को सीधे काउंसलिंग और इलाज
खरसिया: मानसिक स्वास्थ्य और नशा मुक्ति के लिए अब खरसिया में बड़ा अवसर। पदमावती हॉस्पिटल 22 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक एक विशेष कैंप का आयोजन कर रहा है। इस कैंप में डॉ. प्रशांत पटेल सीधे मरीजों से मुलाकात करेंगे और मानसिक, न्यूरोलॉजिकल और नशा संबंधित समस्याओं का समाधान देंगे।

उपलब्ध सेवाएं – डिप्रेशन, तनाव, नींद, नशा और बाल समस्याओं का विशेषज्ञ निदान
कैंप में ये समस्याएं देखी जाएँगी:
- अवसाद / डिप्रेशन: उदासी, कम उत्साह, थकावट, किसी में मन न लगना, भूलने की समस्या।
- मेनिया / बाइपोलर डिसऑर्डर: गुस्सा, चिड़चिड़ापन, अनावश्यक खर्च, नींद की कमी, मारपीट।
- तनाव और घबराहट: बेचैनी, भविष्य को लेकर चिंता, मानसिक दबाव।
- साइकोटिक रोग: शक, वहम, खुद में बातें करना, घर से भागने की प्रवृत्ति।
- नींद की समस्या: नींद न आना, बार-बार जागना।
- सेक्स और नशा संबंधी समस्या: शराब, तंबाकू, गांजा, अन्य नशीले पदार्थ।
- बाल और किशोर समस्याएं: पढ़ाई में कमजोर, ध्यान न लगना, चिड़चिड़ापन, मंदबुद्धि।
- सिरदर्द और माइग्रेन: तनाव या अधिक सोचने पर सिर में दर्द।
- ओसीडी और मोबाइल/सोशल मीडिया की आदतें।

सही इलाज, झाड़-फूंक या अंधविश्वास नहीं
डॉ. पटेल ने कहा, “मानसिक रोग कोई बुरी आत्माओं से नहीं होते। समय पर सही काउंसलिंग और चिकित्सकीय इलाज ही समाधान है। अंधविश्वास या झाड़-फूंक से फायदा नहीं मिलता।”
स्थान, समय और संपर्क
- स्थान: पदमावती हॉस्पिटल, खरसिया
- समय: 22 फरवरी, सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक
- संपर्क: 7828657497, 9407910706




