रायगढ़ में पशु तस्करों पर पुलिस का प्रहार: 15 दिनों में तीसरी बड़ी कार्रवाई

कुड़ेकेला :- जिला पुलिस कप्तान शशि मोहन सिंह के निर्देशन में रायगढ़ पुलिस अवैध गतिविधियों और पशु तस्करी के खिलाफ ‘ऑपरेशन शंखनाद’ की तर्ज पर हमलावर मोड में है। पिछले 15 दिनों के भीतर जिले में तस्करी के खिलाफ यह तीसरी बड़ी कार्रवाई है, जिससे तस्करों के नेटवर्क की कमर टूटती नजर आ रही है।प्राप्त जानकारी अनुसार दरमियानी रात खरसिया थाना के जोबी चौकी क्षेत्र में एसडीओपी प्रभात पटेल के नेतृत्व में पुलिस ने एक सफेद रंग की पिकअप JH 07 M 0203को घेराबंदी कर पकड़ा।
पिकअप में क्रूरतापूर्वक भरे गए 10 नग बैल बरामद किए गए। तस्कर इन्हें सक्ती के रास्ते ओडिशा के बूचड़खाने ले जाने की फिराक में थे। पुलिस ने गोवंश, पिकअप और बिना नंबर की होंडा शाइन मोटरसाइकिल जो पायलेटिंग के लिए इस्तेमाल हो रही थी जब्त की है। कुल मशरूका की कीमत लगभग 8 लाख 55 हजार रुपये आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपी:
भूपेंद्र यादव (25 वर्ष), निवासी तपकरा।पवन राम (26 वर्ष), निवासी जशपुर।परमेश्वर यादव, निवासी तपकरा।पुलिस की भूमिका: इस सफल ऑपरेशन में जोबी चौकी प्रभारी लक्ष्मी नारायण राठौर सहित आरक्षक राजेश राठिया, राजेंद्र राठिया और अश्वनी सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के क्रोंधा इलाके में शनिवार सुबह स्थानीय युवाओं की टीम ने साहस का परिचय देते हुए तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया।सूचना मिलते ही युवाओं ने घेराबंदी की और तस्करों के चंगुल से 30 नग गोवंश को छुड़ाया।युवाओं को आता देख तस्कर मौके से भागने में सफल रहे।राजनीतिक सहभागिता: इस टीम में भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल थे। टीम के सदस्य समय अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि गोवंश की तस्करी के खिलाफ यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






