छत्तीसगढ़रायगढ़

स्काई टीएमटी डायरेक्टर विकास अग्रवाल के जन्मदिन पर सेंद्रीपाली में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

Advertisement

ग्राम सेंद्रीपाली के मिलन चौक में 217 ग्रामीणों ने लिया लाभ

सेंद्रीपाली: ग्राम सेंद्रीपाली के मिलन चौक में 14 फरवरी को स्काई टीएमटी के डायरेक्टर श्री विकास अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर और दवा वितरण कैंप आयोजित किया गया। ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक इस पहल में भाग लिया।

विशेषज्ञों की टीम ने ग्रामीणों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

शिविर में उपस्थित रहे ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. टेकलाल पटेल, डॉ. प्रभु नारायण (MBBS, AFIH), स्काई एलॉयज के ओएचसी स्टाफ और सीएचसी बिंजकोट के डॉ. अरविंद डानसेना। चिकित्सकों ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया।

स्वास्थ्य जागरूकता के साथ 217 मरीजों को मिला लाभ

शिविर में कुल 217 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच कराई और दवा वितरण का लाभ उठाया। साथ ही उन्हें बीमारियों से बचाव, स्वच्छता और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई।

ग्रामीणों की सराहना और आयोजकों का संदेश

ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों की उम्मीद जताई। आयोजकों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए इस तरह के शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button