छत्तीसगढ़

विविधता में एकता भारत की पहचान- श्रुति राजलक्ष्मी ,       

Advertisement

प्रतिस्पर्धाओं में एक दूसरे की प्रतिभा का सम्मान करें , केवी चक्रधरपुर के तत्वाधान में आयोजित हुआ केंद्रीय विद्यालय संगठन का टाटानगर क्लस्टर स्तरीय राष्ट्रीय एकता पर्व  ,

छात्र छात्राओं ने दिखाई नृत्य संगीत और कला में अपनी प्रतिभा,                        

केवी टाटानगर बना ओवर आल चैंपियन            

चक्रधरपुर । चक्रधरपुर की एसडीएम श्रुति राजलक्ष्मी ने कहा कि भारत की पहचान विविधता में एकता की है। भारत में विविधता में एकता को बच्चों को समझने की आवश्यकता है। बच्चों को एक दूसरे की कला संस्कृति और परंपरा को अपनाने का प्रयास करना चाहिए और प्रतिस्पर्धाओं में एक दूसरे की प्रतिभा का सम्मान करना चाहिए। आज वे पीएमश्री केंदीय विद्यालय चक्रधरपुर के तत्वाधान केंद्रीय विद्यालय संगठन राष्ट्रीय एकता पर्व  टाटानगर क्लस्टर स्तरीय केवी एकता पर्व के तहत एक भारत श्रेष्ठ भारत एवं कला उत्सव के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थी।

चक्रधरपुर रेलवे क्षेत्र के महात्मा गांधी सभागार में आयोजित इस उत्सव में पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम जिले के कुल 6 केंद्रीय विद्यालयों के लगभग 150 बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन  एसडीएम श्रुति राजलक्ष्मी ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर  केंद्रीय विद्यालय चक्रधरपुर के प्राचार्य विश्वनाथ हांसदा सहित विभिन्न केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं शामिल थी।

कार्यकम में कथक , सम्बलपुर, शास्त्रीय संगीत, नृत्य, गीत, ड्रामा, सोलो डांस, सोलो सॉन्ग, सोलो डांस, पेंटिंग, स्पॉट पेंटिंग, कलाकृति आदि  प्रतियोगिताएं शामिल की थी जिसमें छात्र छात्राओं ने जमकर अपनी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में केवी चक्रधरपुर के 35, टाटानगर 41, मेघाहातुबुरू के 18, सूरदा के 22 और सरायकेला के 3 छात्र छात्राएं शामिल थीं। केवी के टीजीटी इंग्लिश अर्चना मिश्र के मंच संचालन में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने एक से बढ़ कर एक नृत्य और संगीत प्रदर्शन किया जिसमें दर्शक दीर्घा में बैठे केवी के बच्चों ने जमकर ताली ठोकी।   

ये हुए पुरस्कृत केवी राष्ट्रीय एकता पर्व में दो पर्यायों में कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें एक भारत श्रेष्ठ भारत के ग्रुप डांस प्रतियोगिता में केवी चक्रधरपुर प्रथम, टाटानगर द्वितीय और डांगुआपोशी तृतीय, ग्रुप सॉन्ग में प्रथम केवी सुरदा, द्वितीय मेघाहातुबुरू और तृतीय केवी चक्रधरपुर। आर्टीफास्ट (कलाकृति) में प्रथम केवी टाटानगर, द्वितीय केवी सुरदा और तृतीय डांगुआपोशी।   

स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता में  केवी टाटानगर प्रथम, द्वितीय सरायकेला और तृतीय केवी चक्रधरपुर                 

कला उत्सव के सोलो डांस प्रतियोगिता में प्रथम केवी टाटानगर, द्वितीय केवी सुरदा और तृतीय केवी चक्रधरपुर।                      

ग्रुप डांस प्रतियोगिता में  केवी टाटानगर प्रथम , द्वितीय केवी सुरदा तृतीय केवी मेघाहातुबुरू।              

वोकल सोलो सॉन्ग में प्रथम केवी टाटानगर द्वितीय केवी डांगुआपोशी।  ग्रुप सॉन्ग में प्रथम केवी टाटानगर और द्वितीय केवी चक्रधरपुर।  निर्णायक मंडली में सुभाशीष चटर्जी, डॉ शुभंकर राय, स्निग्धा दे, मानस राय, सोनल भौमिक और संगीता बनर्जी शामिल थी। बच्चों के प्रतिभा कला प्रदर्शन और भाव भंगिमा का आकलन कर प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के पूर्व एस डी एम का कार्यक्रम स्थल पर केवी के छात्र छात्राओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। अंत में राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button