ग्रामीणों और शिव सैनिको ने राशि स्टील और अन्य कम्पनियों के भारी वाहनों के रोक हेतु तहसीलदार को दिया ज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का रोड हो रहा बर्बाद
बगैर जनसुनवाई के कोल वाशरी और बेलटुकरी मिनरल्स के नाम से क्रेशर हो रहे संचालित
बिलासपुर –मस्तूरी तहसील के ग्राम पंचायत पाराघाट के ग्रामीणों ने 15/02/2026 से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जयरामनगर समपार पर उचित रखरखाव हेतु कार्य प्रगति पर हैं जिसमें से दो पहिया वाहन से लेकर टेलर हाईवा एवं अन्य भारी वाहनो का परिचालन होता हैं। किन्तु समपार के बंद होने से ग्राम पंचायत पाराघाट से होकर, एन टी पी सी सीपत सनाड, कोल डिपो, तिरूपति मिनरलस, इन्द्रमणि, के जी पी सी एल प्रा.लि. राशि स्टील पावर लिमिटेड पाराघाट एवं अन्य कारखानो में कार्यरत लगभग 400 से 500 वाहनो का नियमित आवागमन किया जा रहा है। ग्राम की सड़क बसाहट से लगी हुयी हैं जिसके कारण छोटे-छोटे बच्चो बुजुर्गो अथवा ग्राम वासियो को गंभीर कठिनाईयो का सामना करना पड रहा हैं तथा आए दिन कुछ न कुछ घटना घटित होते रहते है!
शिवसेना कामगार सेना के संभागीय अध्यक्ष राधेश्याम खांडेकर ने बताया ग्राम वासियो के हित एवं सुरक्षा को देखते हुये उपरोक्त कंपनीयो एवं अन्य भारी वाहनो के आवागमन पर रोक लगाया जाए एवं उचित कार्यवाही हेतु मांग की गई मस्तूरी तहसीलदार को ज्ञापन सौंप कर उचित कार्यवाही नही किये जाने की स्थिती पर ग्राम वासीयो एवं छ०ग० शिव सेना के सदस्यो के द्वारा चक्का जाम या धरना प्रदर्शन किया जायेगा जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
ज्ञात हो कि जयराम नगर रेल्वे क्रांरासिंग को 40 दिनों के लिए मरम्मत कार्य कि वजह से बंद किया जा रहा पिछले वर्ष भी महीनों के लिए आवागमन बंद किया गया था जिस वजह से पाराघाट अंदरब्रिज से भारी वाहन गुजरने से पाराघाट का अच्छा खासा रोड के परगच्चे उड़ गए थे, जिसमे सबसे भारी वाहन राशि स्टील का द्वारा ही बर्बाद किया गया था विदित हो अंडर ब्रिज का निर्माण रेल्वे प्रशासन द्वारा ग्रामीणों और किसानो के निस्तारी के बनाया जाता है
वही 60,70,80 टन का भारी ट्रेलर और कई तरह के वाहन रोड को तों तबाह करेंगे ही वैसे भी शासन द्वारा पाराघाट से कौड़िया, पंधी हेतु प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के रोड का निर्माण किया गया है जो ग्रामीणों के निस्तारी के लिए निर्माण किया गया है जिसकी छमता 10 से 12 टन है लेकिन राशि स्टील के भारी वाहनों ने बर्बाद कर दिया है जिसकी वजह से ग्रामीणों और स्कूली बच्चे आए दिन कुछ न कुछ घटनाओ के शिकार हो रहे है,
रोड खाई मे तब्दील हो गया है, सांथ ही उक्त प्लांट द्वारा बगैर जनसुनवाई के कोल वाशरी और बेलटुकरी मे किसानो का विवादित जमीन जिसे वसुंधरा से खरीदा गया है, राशि स्टील द्वारा जमीन जिसका नामांतरण अभी तक नही हुआ है जिसे बेलटुकरी मिनिरल्स के नाम से बगैर नियत क़ानून के क्रेशर संचालित किया जा रहा है, जहाँ ग्रामीणों का रिहायसी क्षेत्र है उक्त स्थल मे प्रतिदिन जोर -शोर से ब्लास्टिंग भी किया जा रहा है




