छत्तीसगढ़

रेलवे के जीएम अनिल कुमार मिश्रा ने किया जोरुली रेलवे स्टेशन और लोडिंग साइडिंग का निरीक्षण

Advertisement

क्रू लॉबी, रनिंग रुम और लोडिंग साइंडिग की समस्याओं से हुए अवगत

चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम अनिल कुमार मिश्रा ने शनिवार को चक्रधरपुर रेल मंडल के जोरुली पदापहाड़ और डांगुओपोशी रेल खंड के विकास कार्यो और लोडिंग साईिडंग का निरीक्षण किया। जीएम अनिल कुमार अधिकारियों के साथ स्पेशल स्पीक से तड़के 4 बजे डांगुआपोशी पहुंचे। इसके पहले देर रात को डांगुओपाशी पहुंचे चक्रधरपुर त्के डीआरएम तरुण हुरिया ने उनका स्वागत किया।

जीएम और डीआरडीआरएम का सेलून संयोग किया गया। इसके बाद जीएम मिश्रा 8 बजे जोरुली पहुंचे। जोरुली रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। स्टेशन के प्लेटफार्म, रनिंग रुम और क्रू लॉबी के गतिविधियों का निरीक्षण किया। रनिंग रुम के व्यवस्थाओं का जायजा लिया। क्रू लॉबी में लोको पायलटों से बातचीत कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए।

इसके बाद वे जोरुली के आपाहातू लोडिंग साडिंग, एस एल साईिडंग सहित अन्य साईिडंग का निरीक्षण किया। माल लोडिंग में आने वाले दिक्कतों की जानकारी ली। इसके बाद वे बांस पानी पहुंचे। बांसपानी के जेएमटीसी साईिडंग और साईिडंग परिसर स्थित रनिंग रुम का भी निरीक्षण किया। इसके बाद डांगुआपोशी के लिए रवाना हो गए।

डागुआपोशी में स्टेशन में किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यो का जायजा लिया। इसके बाद वे स्टेशन की निरीक्षण किया। साथ ही डांगुआपोशी के साईिडंग का निरीक्षण किया। जीएम के साथ चक्रधरपुर के डीआरएम तरुण हुरिया सहित गार्डन रीच के विभिन्न विभागों के प्रधान मुख्य अधिकारी एवं चक्रधरपुर रेल मंडल के विभिन्न विभागों के शाखा अधिकारी शामिल थे।

जबरन ट्रांसर्फ र पोस्टिंग और लांग आवर्स डयूटी को लेकर जीएम को लोको पायलटों ने घेरा जीएम के डांगुओपोशी पहंुचने पर लोको पायलटों ने उनका जबरन ट्रांसफर पोस्टिंग करने के मुद्देपर उन्हें घेरा। चालकों ने उनका उनके सहुलियत के मुताबिक लॉबियों में ट्रांसफर न कराकर ग्रूप ट्रांसफर के नियम के मुताबिक ट्रांसफर किया जा रहा जिसका उन्होंने विरोध जताया है।

जीएम ने उन्हें उनके इच्छा और सहुलियत लाबियों में ट्रांसफर किए जाने का आश्वासन दिया। लोको पायलटों को 12 से 18 घंटे तक ड्यूटी कराए जाने की शिकायत की जिस पर जीएम ने कहा कि इस समय क्रू का शार्टेज चल रहा जिसके कारण यह दिक्कत आ रही है। जल्द इसका समाधान किया जाएगा।

लोको पायलटों ने लंबित ओटी ,चालकों का अधिकांश समय में एचआरए के लिए दिक्कतों का सामना करने की शिकायत की। चालकों ने मेडिकल के सबंध में जीएम से शिकायत की। रेलवे के साथ अनुबंधित निजी अस्पतालों में 1 साल की अवधि समाप्त होने पर अस्पताल प्रबंधन के द्वारा ईलाज से इंकार किया जाता है जिससे उन्हें दिक्कतों का सामना करमना पड़ता है। इस पर जीएम ने कहा कि अब अस्पतालों के साथ 1 साल के बजाय एक साथ 3-4 साल के लिए अनुबंध करने पर विचार किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button