छत्तीसगढ़

ब्रेकिंग बीजापुर : बीजापुर के तीन अलग अलग थाना क्षेत्र में जवानों ने किया नक्सलियों की साज़िश को नाकाम, 

Advertisement

थाना आवापल्ली क्षेत्र के थाना आवापल्ली, सीआरपीएफ 196 एवं 170वीं वाहिनी की संयुक्त टीम आवापल्ली- मुरदण्डा सड़क मार्ग पर डिमाईनिंग ड्यूटी पर निकली थी,



आवापल्ली -मुरदण्डा मार्ग में बीडीएस टीम के द्वारा मुरदण्डा कैम्प से 3.00 किमी दूर मुख्यमार्ग पर सड़क में Foxhole कर 05 फिट अंदर ,02 फिट नीचे माओवादियों के द्वारा लगाए गए लगभग 30 किग्रा का IED डिटेक्ट किया गया,



माओवादियों के द्वारा बड़े वाहनों को टार्गेट करने के उद्देश्य से स्विच सिस्टम से IED को सड़क के नीचे लगाया गया था,

सुरक्षा बलो की सतर्कता एवं सूझबूझ से माओवादियों के नापाक मंसूबो को विफल किया गया,



थाना गंगालूर क्षेत्र में FOB डोडीतुमनार क्षेत्र में सीआरपीएफ 153 वाहिनी के द्वारा डिमाईनिंग के दौरान माओवादियों के द्वारा लगाये गये 05 किग्रा के प्रेशर IED को डिटेक्ट कर मौके पर नष्ट किया गया,

थाना कुटरू क्षेत्र के कोबरा 210 वाहिनी के द्वारा माड़ क्षेत्र में इन्द्रावती नदी के किनारे मारे गए कुख्यात माओवादी कमांडर सीसीएम बसवराजू की स्मृति में माओवादियों द्वारा निर्मित स्मारक को सुरक्षा बलों द्वारा पूर्ण रूप से ध्वस्त किया गया,


थाना गंगालूर क्षेत्र में सीआरपीएफ 222 वाहिनी की टीम द्वारा तोड़का–कोरचोली एवं पेद्दाकोरमा के घने जंगल क्षेत्र में सर्चिंग एवं एरिया डॉमिनेशन के दौरान माओवादियों द्वारा बनाए गए स्मारकों को सीआरपीएफ 222 वाहिनी की टीम द्वारा माओवादी स्मारकों को पूरी तरह ध्वस्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button