छत्तीसगढ़

दिल्ली में कार धमाका की घटना के बाद चक्रधरपुर रेल मंडल में हाई अलर्ट,   

Advertisement

मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशनों संदिग्ध वस्तुओं और लोगों पर रखी जा रही कड़ी निगरानी ,          

    
ओडिशा झारखंड सीमावर्ती जिलों और स्टेशनों में भी रखी जा रही है चौकसी      

     
चक्रधरपुर। दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम को हुए कार बम धामाका घटना के बाद चक्रधरपुर रेल मंडल में हाई अलर्ट जारी किया गया है। चक्रधरपुर रेल मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशन झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर और टाटानगर समेत अन्य स्टेशनों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

स्टेशनों में संदग्धि वस्तुओं और समानों की जांच की जा रही वही स्टेशनों में प्रवेश करने वाले वाहनों की जांच की जा रही एवं उनमें कड़ी नजर  रखी जा रही है। चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनियर डीएससी पी शंकर कुट्टी के नर्दिेशानुसार मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशनों से गुजरनेवाली ट्रेनों में रेलवे सुरक्षा बल के स्क्वायड टीमों के द्वारा संदिग्ध सामानों एवं लोगों पर कड़ी नजर  रखी जा रही है। आरपीएफ और स्थानीय पुलिस की मदद से स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन में आरपीएफ एवं जीआरपी की और से स्टेशन में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दूसरी और पश्चिमी रेंज पुलिस उप महानिरीक्षक बृजेश कुमार राय के नर्दिेशानुसार ओडिशा झारखंड सीमावर्ती क्षेत्र के अलग-अलग थानों के पुलिस के द्वारा होटलों/लॉज और रेलवे स्टेशन की चेकिंग चल रही है क्योंझर, राउरकेला और सुंदरगढ़ पुलिस उप महानिरीक्षक बृजेश कुमार राय की प्रत्यक्ष देखरेख में होटलों/लॉज, बस स्टैंड/रेलवे स्टेशनों और धार्मिक सभाओं की बड़े पैमाने पर जांच की जा रही है।

संदग्धि वस्तुओं और लोगों पर कड़ी नज़र रख रही है। सभी पुलिस अधीक्षक चेकिंग और नाकों की निगरानी कर रहे हैं। ओड़िशा झारखंड सीमापवर्ती रेलवे स्टेशन राउरके ला बंडामुंडा सहित छोटे छोटे स्टेशनों में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button