देश विदेश

राजस्व विभाग के 14 कर्मचारी पर गिरी गाज, कलेक्टर ने जारी किया कारण बताओ नोटिस, कर्मचारियों में मचा हड़कंप

ग्वालियर।  मध्यप्रदेश के ग्वालियर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां राजस्व विभाग के 14 कर्मचारियों को कलेक्टर ने नोटिस जारी किया है। इसकी सूचना लगती है। कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। बताया गया कि राजस्व विभाग के कर्मचारियों की हाजिरी वाले दो रजिस्टर सुबह 10.20 बजे जब्त कर लिए।

ऐसा कर्मचारियों के देरी से आने की शिकायतों की जांच के लिए किया गया। दोनों रजिस्टर की जांच में 14 कर्मचारी ऐसे निकले जो दफ्तर खुलने के निर्धारित समय सुबह 10 बजे के बाद 20 मिनट अधिक होने पर भी नहीं पहुंचे थे। जिनके खिलाफ अब इन सभी को नोटिस जारी किए जा रहे हैं।

वहीं अपर कलेक्टर ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। निर्धारित समय तक संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। बताया गया कि अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों को भी समय पर आने की आदत नहीं है। कई विभाग तो ऐसे भी थे, जहां न चपरासी आए थे न अधिकारी पहुंचे थे।

इन सभी 14 कर्मचारी को नोटिस जारी करते हुए कलेक्टर ने बताया कि, जो कर्मचारी देरी से आए या छुट्टी का आवेदन दिए बिना ही गैर हाजिर थे उनके लिए नोटिस तैयार हो चुके हैं। इन्हें अब नोटिस देकर कारण पूछा जाएगा। कलेक्ट्रेट के अधिकतर अधिकारी खनिज विभाग की जांच के कारण दोपहर 12 बजे के बाद दफ्तर पहुंचे थे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button