ओड़ीशा

हनुमान वाटिका, राउरकेला के सौंदर्यीकरण एवं विकास हेतु फंड आवंटन की मांग

Advertisement

राउरकेला: शहर की प्रतिष्ठित धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर हनुमान वाटिका के व्यापक सौंदर्यीकरण और आधारभूत संरचना के विकास एवं फंड के लिए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री मनोज सत्यवान महाजन, आईएएस को एक आधिकारिक अनुरोध पत्र दिया गया है।

हनुमान वाटिका राउरकेला का एक महत्वपूर्ण धार्मिक एवं पर्यटन स्थल है, जहां हजारों श्रद्धालु एवं पर्यटक प्रतिदिन आते हैं। यह स्थल न केवल आध्यात्मिक महत्व रखता है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था, व्यापार और सांस्कृतिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देता है। वाटिका के समग्र विकास से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, जिससे इस धार्मिक स्थल की पहचान और अधिक मजबूत होगी।

मांग पत्र में निम्नलिखित विकास कार्यों पर जोर दिया गया है:

1. प्राकृतिक सौंदर्यीकरण: वाटिका में अधिक हरियाली बढ़ाने, फाउंटेन एवं आकर्षक उद्यान विकसित करने का प्रस्ताव।

2. प्रकाश एवं स्वच्छता व्यवस्था: परिसर में उच्च गुणवत्ता वाली स्ट्रीट लाइट्स, नियमित सफाई और आधुनिक कचरा निस्तारण व्यवस्था।

3. बैठने की सुविधा: श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आरामदायक बेंच एवं शेड की स्थापना।

4. सुरक्षा एवं सीसीटीवी निगरानी: परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा।

5. आधुनिक सुविधाएं: पेयजल, स्वच्छता गृह, डिजिटल सूचना पैनल जैसी सुविधाओं का विस्तार।

6. व्यवस्थित बाजार परिसर (मार्केट कॉम्प्लेक्स): श्रद्धालुओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वाटिका परिसर के पास एक सुव्यवस्थित एवं आधुनिक बाजार परिसर विकसित करने का प्रस्ताव, जहां धार्मिक वस्तुएं, प्रसाद, पूजा सामग्री, हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों की दुकानें होंगी। इससे छोटे व्यापारियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

7. सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए एक विशाल, सुसज्जित सभागार: वाटिका में एक आधुनिक सुविधाओं से युक्त बड़ा हॉल (मल्टी-पर्पज हॉल) बनाया जाए, जहां धार्मिक प्रवचन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सत्संग, भजन संध्या एवं सामाजिक आयोजनों का आयोजन किया जा सके।

 

हनुमान वाटिका का यह विकास योजना न केवल श्रद्धालुओं को अधिक सुविधाजनक वातावरण प्रदान करेगी, बल्कि शहर के धार्मिक पर्यटन को भी नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

इस बैठक में कलेक्टर कार्यालय, सुंदरगढ़ में जिला दंडाधिकारी के समक्ष मुख्य विकास अधिकारी-सह-कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, सुंदरगढ़ श्री सुरंजन कुमार साहू, जय हनुमान समिति चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव शुभ पटनायक, हरि राउतराय एवं पीआरओ प्रमोद कुमार नतुल्य उपस्थित थे। स्थानीय प्रशासन से अपेक्षा की जा रही है कि इस मांग पर शीघ्र विचार कर आवश्यक धनराशि आवंटित की जाएगी, जिससे हनुमान वाटिका का रूपांतरण एक आदर्श धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन स्थल के रूप में हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button