चक्रधरपुर रेल मंडल में एन आई कार्य को लाइन ब्लॉक, 12 सितंबर तक विभिन्न तिथियों में रद्द रहेगी 20 ट्रेनें, परिवर्तित मार्ग से चलेगी उत्कल और राजधानी एक्सप्रेस ,

9 ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट और ओरिजिनेट तथा 15 ट्रेनें री शिड्यूल्ड होकर चलेगी
चक्रधरपुर । चक्रधरपुर रेल मंडल के झारसुगुड़ा सहित विभिन्न स्टेशनों में विकास कार्य को लेकर 18 अगस्त से 12 सितंबर तक विभिन्न तिथियों में लाइन ब्लॉक की जा रही है। टीआरटी वर्क, प्वाइंट के डीप स्क्रीनिंग, लेबल क्रॉसिंग राबड़ीकरण, ट्रैक मरम्मत इत्यादि का काम किया जा रहा है। इसके चलते चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर चलने वाली राउरकेला झारसुगुड़ा राउरकेला मेमू, हटिया झारसुगुड़ा हटिया एक्सप्रेस, टाटा इतवारी टाटा एक्सप्रेस राउरकेला पुरी राउरकेला एक्सप्रेस झारसुगुड़ा सबलपुर एक्सप्रेस, एवं लंबी दूरी तय करने वाली संतरागाछी नांदेड़, जम्मूतवी सबलपुर जम्मूतवी एक्सप्रेस, गोरखपुर सम्बलपुर गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस,पुणे संतरागाछी पुणे एक्सप्रेस सहित 20 ट्रेनें आगामी 12 सितम्बर तक विभिन्न तिथियों में रद्द रहेगी।
उसी प्रकार लाइन ब्लॉक के चलते पुरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस और ऋषिकेश पुरी उत्कल एक्सप्रेस 9 सितंबर तक विभिन्न तिथियों में अपने तय मार्ग कटक बालेश्वर, हिजली, टाटा राउरकेला झारसुगुड़ा ईब होकर जाने के बजाय कटक सम्बलपुर यार्ड, झारसुगुड़ा ईब होकर चलेगी। उसी प्रकार नई दिल्ली भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस 31 अगस्त को परिवर्तित मार्ग गोमो आद्रा मेदिनीपुर हिजली बालासोर कटक होकर चलेगी।
शॉर्ट टर्मिनेट और ओरिजिनेट होकर चलेगी 9 ट्रेनें चक्रधरपुर चक्रधरपुर रेल मंडल में विकास कार्य को लेकर आगामी 9 सितंबर तक आरा दुर्ग आरा राउरकेला तक जाएगी और राउरकेला से ही वापस रवाना होगी। उसी प्रकार गोरखपुर सम्बलपुर गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस 1 सितंबर तक विभिन्न तिथियों में हटिया तक ही जाएगी। वही पुरी राउरकेला पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस सहित 9 ट्रेनें 1 सितंबर तक शॉर्ट टर्मिनेट और ओरिजिनेट होकर चलेगी।
री शिड्यूल्ड होकर चलेगी 15 ट्रेनें
चक्रधरपुर रेल मंडल में विकास कार्य को लेकर आगामी 9 सितंबर तक विभिन्न तिथियों में पटना बिलासपुर पटना, बंगलुरू हटिया बंगलुरू, हावड़ा पुणे हावड़ा, राउरकेला जगदलपुर एक्सप्रेस हटिया पुरी सहित 15 ट्रेनें 1 से 6 घंटे तक देर से चलेगी।आद्रा रेल मंडल में विकास कार्य को रद्द रहेगी आद्रा भागा आद्रा और आसनसोल आद्रा आसनसोल मेमू पैसेंजर , शॉर्ट टर्मिनेट और ओरिजिनेट होकर चलेगी झारग्राम धनबाद झारग्राम एक्सप्रेस सहित तीन जोड़ी ट्रेनें यात्रियों को होगी परेशानी




