स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक श्री भैयालाल राजवाड़े ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले सूरजपुर पुलिस के अधिकारी-कर्मचारियों को किया पुरस्कृत

By
Advertisement

सूरजपुर । स्वतंत्रता दिवस के 78वीं वर्षगांठ के अवसर पर 15 अगस्त 2024 को स्टेडियम ग्राउंड में मुख्य अतिथि विधायक श्री भैया लाल राजवाड़े द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के द्वारा कलेक्टर श्री रोहित ब्यास (भाप्रसे) व डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री एम.आर.आहिरे (भापुसे) की मौजूदगी में शहीद परिवार के सदस्य महिला आरक्षक सरिता कुजूर,

नमिता केरकेट्टा व श्रीमती उषा किण्डो को शॉल व श्रीफल देकर सम्मानित किया तो वहीं जिला पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी जिन्होंने विशिष्ट कार्य/दायित्वों का उष्कृष्ट निर्वहन किया उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने परेड के कमांडर थाना प्रभारी विश्रामपुर अलरिक लकड़ा व टूआईसी थाना प्रभारी चंदौरा प्रदीप सिदार को उत्कृष्ट परेड के लिए स्मृति चिन्ह प्रदाय कर सम्मानित किया।



विशिष्ट कार्य के लिए पुलिस अधिकारी हुए पुरस्कृत। स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य अतिथि ने विशिष्ट कार्य के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो, सीएसपी एस.एस.पैंकरा, एसडीओपी सूरजपुर नंदिनी ठाकुर, डीएसपी मुख्यालय महालक्ष्मी कुलदीप, डीएसपी रामश्रृंगार यादव, एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी, एसडीओपी प्रेमनगर नरेन्द्र सिंह पुजारी व एसडीओपी प्रतापपुर अरूण नेताम को प्रशस्त्रि पत्र देकर सम्मानित किया।



उत्कृष्ट कार्य पर पुलिस अधिकारी-कर्मचारी किए गए पुरस्कृत। मुख्य अतिथि ने उत्कृष्ट कार्य पर रक्षित निरीक्षक अशोक गिरी, थाना प्रभारी विश्रामपुर अलरिक लकड़ा, एसआई(अ) आनंद पैंकरा, महेश पैंकरा, पंकज नेमा, चौकी प्रभारी खड़गवां योगेन्द्र जायसवाल, एएसआई राकेश यादव, चौकी प्रभारी तारा सुमंत पाण्डेय, एएसआई देवनाथ चौधरी, चौकी प्रभारी मोहरसोप के.के.पाठक, एएसआई धनेश्वर कुशवाहा, प्रधान आरक्षक रामजतन राम,

परिमल भट्टाचार्य, उमाशंकर कुशवाहा, आरक्षक संतोष सोनी, राजीव गवेल, रौशन सिंह, चंदन सिंह, अमित पाण्डेय, काजल सिंह, मनबहाल राम, महिला आरक्षक लक्ष्मी विश्वास, रौशनी सिंह, महिला आरक्षक (अ) सरस्वती जांगड़े, आरक्षक चालक अरूण सिंह व भुनेश्वर सिंह तथा कम्युनिटी पुलिसिंग में सक्रिय सहयोग के लिए रामबिलास मित्तल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *