स्कॉर्पियो और बुलेट पर स्टंटबाजी का वीडियो वायरल, जशपुर पुलिस ने की कार्रवाई

By
Advertisement
Advertisement

जशपुर। थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्र के सारुडीह–किनकेल इलाके में स्कॉर्पियो और बुलेट मोटरसाइकिल पर खतरनाक स्टंटबाजी करते युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जशपुर पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की है।

वायरल वीडियो में कुछ किशोर काले रंग की स्कॉर्पियो वाहन की खिड़की से शरीर बाहर निकालकर बोतल लहराते हुए स्टंट करते दिखाई दे रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर पुलिस ने जांच शुरू की।

जांच के दौरान काले रंग की स्कॉर्पियो क्रमांक JH-01-FC-1960 और बुलेट मोटरसाइकिल क्रमांक JH-01-BN-4563 को चिन्हित कर जब्त किया गया। स्कॉर्पियो ग्राम सारुडीह निवासी अविनाश एक्का (25 वर्ष) की बताई जा रही है, जो स्वयं वाहन चला रहा था। बुलेट मोटरसाइकिल बाधरकोना निवासी एक व्यक्ति की है, जिस पर एक युवती स्टंट कर रही थी। स्टंटबाजी में शामिल एक अन्य बिना नंबर की स्कॉर्पियो को भी पुलिस ने चिन्हित कर लिया है, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस ने खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 और 66/192 के तहत कार्रवाई करते हुए प्रकरण को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया है। साथ ही स्टंटबाजी में शामिल युवकों और युवतियों के परिजनों को बुलाकर समझाइश दी गई कि इस प्रकार के खतरनाक स्टंट से स्वयं और दूसरों की जान को गंभीर खतरा हो सकता है।

जशपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि स्टंटबाजी से बचें, यातायात नियमों का पालन करें और नशे की हालत में वाहन न चलाएं। पुलिस ने चेतावनी दी है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *