आपराधिक विश्वासघात कर कोल्ड स्टोरेज मे आग लगाने वाला आरोपी रायगढ़ से गिरफ्तार

:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा पुलिस टीम को मामले मे सख्ती से कार्यवाही करने दिए गए थे दिशा निर्देश।
:- आरोपी कोल्ड स्टोरेज का मैनेजर रहते हुए मौक़े पर आग लगाकर हुआ था मौक़े से फरार।
:- आरोपी पूर्व मे मालिक के जानकारी बिना कोल्ड स्टोरेज मे रखे महुआ को कर दिया था बिक्री।
:- हिसाब देने से बचने के लिए जानबूझकर बचे हुए माल मे लगाया था आग।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है प्रार्थी जयशंकर साहू उर्फ साकिन बिलासपुर चौक थाना मणीपुर द्वारा थाना मणीपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी का बिलासपुर रोड सांडबार बेरियर के पास श्याम कोल्ड स्टोर है। जहां धान और महुंआ रखा जाता है। जिसका देख रेख व मैनेजर का काम 03 वर्ष से पत्थलगांव निवासी टिकेश्वर यादव उर्फ बिर यादव करता था। पूरा कोल्ड स्टोर की जिम्मेदारी उसके ऊपर थी। प्रार्थी सुबह शाम आ जाकर टिकेश्वर यादव से जानकारी लेता था।
कि दिनांक 10/11/25 को प्रार्थी अपने कोल्ड स्टोर के ऑफिस मे बैठा था उसी दौरान टिकेश्वर यादव से कोल्ड स्टोरेज मे महुआ बचा है कि नहीं इस सम्बन्ध मे पूछताछ किया जो टिकेश्वर यादव गोदाम में 356 बोरी महुआ बचा होने की जानकारी दिया था, एक व्यापारी के महुआ लेने के लिए आने पर महुआ लोड करने के लिए लेबर बुलाये थे, जिनके आने पर मैनेजर टिकेश्वर यादव दोनों लेबर को अंदर लेकर गया और ऊपर तले मे माल चेक करके आने की बात बोलकर अकेले गया और वापस आकर दोनों लेबर को ऊपर जाकर देखने को बोला तो दोनों लेबर ऊपर जाकर देखे तो महुआ डंप की हुई जगह पर आग लगा हुआ था,
जो दोनों लेबर निचे वापस आकर देखे कि टिकेश्वर यादव धान रखने की जगह पर रखे बोरा मे आग लगा रहा था, लेबरों द्वारा क्या कर रहे हो पूछने पर आग लगा है मालिक को बता रहा हूं कहते हुए बाहर निकल कर अपने कार क्र. CG 07 CD 3407 में बैठ कर चला गया अपने साथ एक ट्राली बैग रखा था। उसी समय मैं भी टिकेश्वर यादव से पूछा कहां जा रहे हो तो बोला आग लगा है फायर स्टेशन को सूचित करने जा रहा हू। कैसे आग लगा पूछने पर नहीं जानता हूं बोला।
तब लेबर हल्ला करते हुए प्रार्थी को बताये कि स्टोर में टिकेश्वर आग लगाकर भाग गया है। तब प्रार्थी टिकेश्वर यादव को फोन लगाया तो उसका मोबाईल स्वीच ऑफ बताने लगा तब सभी मिलकर आग बुझाने गये, स्टोर अंदर जाकर देखे तो निचे तले में रखे धान स्टोर के ऊपर सतह में रखे करीब 20 बोरी धान में आग लगा था जिसे सब मिलकर बुझाये तथा ऊपर तला में जाकर देखे तो वहा 02 बोरी महुआ जला पड़ा था, वहां और महुआ नहीं था, ऊपरी तला में लगे आग को भी बुझाये।
मैनेजर टिकेश्वर यादव द्वारा 356 बोरी महुआ को पूर्व में ही किसी को बेच दिया गया है हिसाब देने से बचने के लिए गोदाम में आग लगाया गया है ताकि आग में जल कर नष्ट होना बताया जा सके। आगजनी से प्रार्थी को करीब 60,000/- रूपये का नुकसान हुआ है। मामले मे प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना मणीपुर मे अपराध क्रमांक 310/25 धारा 326(जी), 316(3) बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल निरीक्षण कर प्रार्थी एवं गवाहों का कथन लेख कर नुकसानी पंचनामा तैयार किया गया है। प्रकरण मे आरोपी टिकेश्वर यादव के पता तलाश दौरान जानकारी मिला कि टिकेश्वर यादव अपने घर सिन्धुमार्ग सिसिरिंगा मे है कि सूचना पर पता तलाश हेतु टीम रवाना किया गया जो आरोपी टिकेश्वर यादव सकुनत पर मिलने पर थाना लाकर पूछताछ करने पर अपना नाम टिकेश्वर यादव उर्फ बीर पिता रेवानंद यादव उम्र 24 वर्ष, सा. सिन्धुमार सिसिरिंगा, थाना धरमजयगढ़, जिला रायगढ़ का होना बताया तथा पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लेख किया गया,
जो अपने मेमोरण्डम कथन मे बताया कि श्याम कोल्ड स्टोर सांडबार मे काम करना तथा 356 बोरी महुआ को धीरे-धीरे कभी 02 बोरी, कभी 05 बोरी करके आसपास के गांव वालों को फुटकर मे बेंच देना तथा अपने बेचे हुए महुआ का हिसाब देने से बचने के लिए आग लगाकर भाग जाना बताया, महुआ बिकी से मिलने पैसा को खाने पीने में खर्च होना बताया। जो आरोपी टिकेश्वर यादव उर्फ बीर के द्वारा घटना कारित करना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत सिद्ध पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी मणीपुर उप निरीक्षक सी. पी. तिवारी, सहायक उप निरीक्षक अनिल पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक शौकीलाल राज, आरक्षक सतेंद्र दुबे, उमाशंकर साहू, अनिल सिंह, रमाशंकर यादव सक्रिय रहे।




