मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के न्यायालयों में ‘बम’ का खौफ: सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

इस वक्त की एक बहुत बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। न्याय के मंदिरों पर आतंकी साया मंडरा रहा है। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के तीन जिला न्यायालयों को एक साथ बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिससे पूरे प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है। एक ही दिन, दो राज्य और तीन बड़े शहर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और राजनांदगांव, तो वहीं मध्य प्रदेश के रीवा जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।
यह धमकी किसी फोन कॉल से नहीं, बल्कि एक सुनियोजित ई-मेल के जरिए भेजी गई है। जैसे ही यह खबर फैली, कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा के मद्देनजर आनन-फानन में अदालतों को खाली कराया गया और न्यायिक कार्यों को तुरंत रोक दिया गया। वकील, फरियादी और कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए बाहर की ओर भागते नजर आए।
“मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए स्थानीय पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड मौके पर तैनात हैं। पूरे परिसर की चप्पे-चप्पे पर तलाशी ली जा रही है। हालांकि, अब तक किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एहतियातन पूरे इलाके को सील कर दिया गया है।”
आखिर ये मेल कहां से आया? इसका मास्टरमाइंड कौन है? इसकी जांच के लिए साइबर सेल को अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस सर्वर लोकेशन और तकनीकी पहलुओं के जरिए उस शख्स तक पहुँचने की कोशिश कर रही है जिसने न्याय व्यवस्था को चुनौती देने की जुर्रत की है।
बाइट योगिता खारपड़े CSP जांजगीर




