बिलाईगढ़ में चुनावी रंजिश से हुई मारपीट के 5 आरोपी गिरफ्तार, 3 की तलाश जारी

बिलाईगढ़, छत्तीसगढ़। बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र के मल्दी गांव में दो पक्षों के बीच चुनावी रंजिश को लेकर हुई मारपीट और चाकूबाजी के मामले में पुलिस ने अब तक कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके पहले भी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
एसडीओपी विजय ठाकुर ने बताया कि छेरछेरा पर्व के दिन मल्दी गांव में यह हिंसक घटना हुई थी। घटना में आठ नामजद आरोपी शामिल हैं। मामले में बलवा, जान से मारने की कोशिश और अन्य संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
अब तक कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि तीन आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार लगी हुई है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। इस घटना में इस्तेमाल किए गए लाठी-डंडे को भी पुलिस ने जप्त कर लिया है।




