बिरसा मुंडा जयंती समारोह : बिरसा मुंडा जयंती पर सीएम विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान, बिलासपुर को मिली 327 करोड़ की सौगात

बिलासपुर में बनेगा बिरसा मुंडा चौक, लगेगी आदमकद प्रतिमा; विपक्ष को बताया “फ्यूज बल्ब”
बिलासपुर के पुलिस मैदान में जनजाति गौरव दिवस का भव्य आयोजन हुआ, जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर भारी संख्या में पहुंची भीड़ के बीच सीएम ने बिलासपुर को 327 करोड़ की सौगात और कई अहम घोषणाएँ करते हुए कहा कि यह दिवस जनजातीय गौरव, परंपरा और संघर्ष का सम्मान है….
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बिरसा मुंडा जयंती केवल उत्सव नहीं, बल्कि देश की जनजातीय विरासत का सम्मान है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2021 में 15 नवंबर को राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस घोषित किया जिसके बाद पूरे देश में इसे धूमधाम से मनाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने बिलासपुर में आयोजित इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में कई घोषणाएँ कीं—शहर के प्रमुख चौक का नाम भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर रखा जाएगा और वहां उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके साथ ही एक ओवरब्रिज का नाम वीर नारायण सिंह के नाम पर रखने की घोषणा भी की गई। मंच पर डिप्टी सीएम अरुण साव, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, विधायकगण और आदिवासी समाज के वरिष्ठ जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे….
बाइट –विष्णु देव साय
(Cm छत्तीसगढ़)
सीएम साय ने बिलासपुर जिले को 327 करोड़ रुपये की विकास सौगातें देने का ऐलान किया और रिमोट से कई परियोजनाओं का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में धान खरीदी शुरू हो चुकी है और किसानों के एक-एक दाने की खरीदी की जाएगी। राजनीतिक मुद्दों पर बोलते हुए उन्होंने बिहार चुनाव परिणाम का जिक्र किया और एनडीए की जीत को जनता का विश्वास बताया। विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि “विपक्ष अब फ्यूज बल्ब बन चुका है जो हार के बाद ईवीएम और चुनाव आयोग पर सवाल उठाता है। कार्यक्रम के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही और बड़ी संख्या में लोग जनजातीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेते दिखे…..





