छत्तीसगढ़

1 नवम्बर को कोलता समाज सामुदायिक भवन रायगढ़ में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस का कार्यक्रम सम्पन्_ सामाजिक कार्यकर्ता     

Advertisement

किसान समृद्धि संगठन छत्तीसगढ़ (संयोजक) घनश्याम प्रधान के नेतृत्व से राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न किसान संगठनो द्वारा छत्तीसगढ़ की दशा एवं दिशा विषय पर एक परिचर्चा आयोजित की गई ! जिसकी अध्यक्षता आजाद किसान सेना रायगढ़ के फतेचन्द पटेल ने किया !

उक्त परिचर्चा में जिसमें किसानो के दशा एवं दिशा पर  आगंतुक किसानों ने अपने विचार व्यक्त किए सही फसलों को उच्चित मूल्य नहीं मिलने के कारण किसानों का रोस देखा गया। उजड़ते जंगलों को लेकर चिंता व्यक्त की गई और साथ ही इस बात पर जोर दिया गया की किसानो को जागरूक करने के लिए गांव गांव में कार्यक्रम  चलाया जाना चाहिये ,किसानों और एक विशाल किसानों का संगठन बनना चाहिए। सफल संचालन करते हुए  लम्बोदर साव , मदनलाल पटेल जी ने किसान संगठन के लिए प्रेरित किए।

किसान समृद्धि संगठन के संयोजक घनश्याम प्रधान ने अपनी संगठन की कैसे किसान की आर्थिक रूप से सतत् किया जा सकता है , संगठन की गतिविधियों की योजनाओं की जानकारी देते हुए पर्यावरण संरक्षण संवर्धन , किसानों का फसल ड्राई प्रोसेसिंग का प्रोसाहित कर सही क्रियान्वन  के लिए सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया। सभी संगठनों ने एवं किसानों ने उन्हें सहयोग करने का आश्वासन दिया।
इसी तारतम्य में 5 नवम्बर को नेतनागर में लल्लू सिंह जी के द्वारा किसान सभा का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ। सभी किसानों ने किसान मोर्चा का गठन करने का सुझाव दिया। अंतिम में अधिवक्ता विष्णुसेवक गुप्ता के धन्यवाद के उधबोधन  साथ परिचर्चा का समापन हुआ।

1 किसानों का सभी उत्पादकों का समर्थन मूल्य मिलना चाहिए।
2 किसानों को ऑर्गेनिक फॉर्मिंग की खेती पर विशेष ध्यान केंद्रित करना चाहिए
3  जिला में कोल्ड स्टोरेज न होने के कारण किसानों का फसल औने पौने दाम में बेचना पड़ रहा है सरकार को कोल्ड स्टोर पर ध्यान देना चाहिए,और सरकार को सहानभूति पूर्व विचार करना चाहिए।
4 पर्यावरण  संवर्धन संरक्षण जैसे धान का पुआल एवं  गेहूं का पुआल को न जलाया जाए, उसको सही तरीके से जैसे मशरूम की खेती ,गाय का चारा, केंचुआ विधि से कंपोस्ट खाद जैसे बनाने कि विधि में काम आए।

5 छत्तीसगढ़ जल स्तर कम हो जाने के कारण हर गांव के तालाब को गहरी करण किया जाए।

उपस्थित किसान जगदीश प्रधान ,लम्बोदर साव,मदन पटेल, फतेहचंद पटेल, घनश्याम प्रधान, विष्णुसेवक गुप्ता, रासबिहारी  खम्हारी , राजेंद्र खम्हारी, प्रमोद चौधरी, रघुवीर प्रधान ,लल्लू सिंह, जयंत बहीदार, इंद्रविलास पड़ा , सत्यवान चौधरी, सत्यवान प्रधान,प्रेमसुमन प्रधान , जगन्नाथ प्रधान, गुलाब रामनायक, महादेव परिहारी पत्रकार, खीती भूषण गुप्ता, मनोरंजन नायक , सुधीर गुप्ता , दिनेश बीसी, पद मन गुप्ता, कुंजराम प्रधान, अन्य किसान उपस्थित रहे।
धन्यवाद 🙏🏻
जय छत्तीसगढ़ ! जय किसान! जय भारत! 🇮🇳

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button