छत्तीसगढ़

अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, प्रेमी ने ही की थी प्रेमिका की हत्या – आरोपी गिरफ्तार

Advertisement

बलरामपुर/रामानुजगंज। थाना सनावल क्षेत्र में नदी किनारे मिली लड़की की संदिग्ध लाश की गुत्थी पुलिस ने मात्र तीन दिनों में सुलझा ली है। मृतिका की हत्या उसके ही प्रेमी ने आपसी विवाद में की थी। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

घटना 18 सितंबर 2025 की है, जब ग्राम तारकेश्वरपुर पारा टूकूपाथर स्थित पांगन नदी किनारे एक लड़की की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने की सूचना पर थाना सनावल में मर्ग क्रमांक 39/2025 धारा 194 बीएनएसएस कायम किया गया था। शव पंचनामा एवं पीएम रिपोर्ट में मृत्यु हत्यात्मक (May be homicidal) पाए जाने पर मामले को अपराध क्रमांक 55/2025 धारा 103(1) बीएनएस के तहत दर्ज कर विवेचना में लिया गया।



पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी वाड्रफनगर-रामानुजगंज के मार्गदर्शन में थाना सनावल व सायबर सेल की संयुक्त टीम बनाई गई। जांच के दौरान मृतिका के प्रेमी शिवनारायण सिंह पिता देवीचरण उम्र 24 वर्ष निवासी तेन्दुवल थाना बभनी, जिला सोनभद्र (उ.प्र.) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि 17 सितंबर की रात शराब पीकर वह अपनी प्रेमिका से मिलने नदी किनारे गया था। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ा और आरोपी ने मृतिका के गले में बंधे स्टाल को खींच दिया, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने मृतिका का मोबाइल छीन लिया, सिम कार्ड को नष्ट कर खेत में फेंक दिया और स्टाल को नदी में फेंककर वहां से भाग गया।



आरोपी के बयान पर मृतिका का मोबाइल उसके घर से तथा सिम कार्ड खेत से बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आज दिनांक 21.09.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

पूरी कार्यवाही में सक्रिय रहे अधिकारी/कर्मचारी –
एसडीओपी वाड्रफनगर राम अवतार ध्रुव, एसडीओपी रामानुजगंज बाजी लाल सिंह, थाना प्रभारी उप निरीक्षक गजपति मिर्रे, सहायक उप निरीक्षक रोशन लकड़ा, आरक्षक कृष्णा मरकाम (954), अमृत सोनवानी (766), प्रेमलाल कुजूर (257), प्रविन्द्र कुजूर (67) तथा सायबर सेल के आरक्षक मंगल सिंह (38), पंकज शर्मा (53) और राजकमल सैनी (888) की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button