छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री पंचायत सशक्तिकरण योजना (MMPSY) के कर्मचारियों में आक्रोश वेतन में हुई 27 प्रतिशत् की कटौति, मुख्यमंत्री को सौपा ज्ञापन

Advertisement

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पंचायत सशक्तिकरण योजना (MMPSY) में लगभग 400 से अधिक कर्मचारी कार्यरत है जिसमें संकाय सदस्य , लेखपाल, कंप्यूटर ऑपरेटर, भृत्य आदि।

वर्ष 2024-25 में सभी विभागों को 27 प्रतिशत वेतनवृद्धि जारी किया गया था परंतु पंचायत विभाग में मुख्यमंत्री पंचायत सशक्तिकरण योजना (MMPSY) के कर्मचारियों के वेतन में वेतनवृद्धि नहीं किया गया था जिसमें  माननीय पंचायत मंत्री श्री विजय शर्मा जी के हस्तक्षेप के बाद ही बड़ी मुश्किल से 27 प्रतिशत वेतनवृद्धि  हुआ था।

परंतु आज 1 वर्ष बाद 2025-26 में संकाय सदस्य , लेखपाल, कंप्यूटर ऑपरेटर, भृत्य कर्मचारियों के वेतनवृद्धि न कर वेतन में 27 प्रतिशत वेतन कटौति किया गया है जिसके कारण कर्मचारियों में आक्रोश व्यापत् है। जबकि दिनों दिन महंगाई बढती जा रही है। एवं हम संविदा कर्मचारियों की ये दुबारा पंचायत संचालनाय वित्त विभाग द्वारा वेतन कटौति की गई है । तथा जुलाई 2025 में हमारा वेतन वृद्धि होना है।

अलग से हम छोटे कर्मचारियों को विगत 04-05 माह से वेतन नही मिला है जिसके कारण आर्थिक तंगी का सामाना करना पड़ रहा है । मार्च समाप्ति के बाद शासन के लापरवाही के कारण समय पर वेतन नहीं मिलता। यहाँ तक की हम कर्मचारियों की EPF कटौति भी नही की जा रही है। जिसके कारण आर्थिक नुकसान हो रहा है। शासन प्रशासन से अवगत कराते हैं बढे दर पर वेतन भुगतान हेतु आबंटन राशि जारी किया जावे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button